Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

SLvNZ: न्यूजीलैंड ने पहले वनडे में श्रीलंका को रौंदा 45 रनों, इस कीवी बल्लेबाज ने लगाया साल का पहला शतक

इंटरनेट डेस्क। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच साल 2019 का पहला वनडे मैच खेला गया। साल के पहले वनडे मैच में कीवी टीम ने बाजी मारी। कीवी टीम ने श्रीलंका टीम को तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मैच में 45 रनों से हराने में कामयाबी हासिल की। पहले मैच के हीरो कीवी टीम के आक्रामक ओपनर बल्लेबाज मार्टिन गप्टिल रहे। गप्टिल ने इस साल का पहला वनडे शतक लगाने में कामयाबी हासिल की और मैन आफ द मैच अवॉर्ड जीतने में कामयाबी हासिल की।

मार्टिन गप्टिल ने बनाया ये 'विराट रिकॉर्ड', इस मामलें में पीछे छोड़ा इन दो दिग्गज भारतीयों को

तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच बे ओवल, माउंट मंगनुई में खेला गया। कीवी टीम के कप्तान केन विलियमस्न ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उनका ये निर्णय पहले तो गलत साबित हुआ क्योंकि कोलिन मुनरो 13 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए। लेकिन बाद में गप्टिल और कप्तान केन ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और टीम का स्कोर 371 तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।

इसी के साथ ही कीवी टीम के 372 रनों का पीछा करने उतरी श्रीलंका ने शानदार शुरूआत की। निरोशन डिकवेला और धनुष्का गुणाथिलाका ने पहले विकेट के लिए 119 रन जोड़े। उसके बार कुशल परेरा ने भी शानदार शतक लगाया। लेकिन टीम की हार नहीं टाल सकें और श्रीलंकाई टीम 49 ओवर में 10 विकेट पर 326 रन ही बना पाई और 45 रनों से ये मैच हार गई। इसके साथ ही गप्टिल ने अन्तर्राष्ट्रीय वनडे करियर में छह हजार रन पूरे कर लिए और वनडे करियर में छह हजार रन पूरे करने वाले न्यूजीलैंड के 5वें बल्लेबाज बन गए।