भारतीय टीम और न्यूजीलैंड की टीम के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज का पहला वनडे मैच 23 जनवरी बुधवार को नेपियर के मैक्लीन क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.
इस पहले वनडे मैच में दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों के पास कई शानदार रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा. आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन रिकार्ड्स के बारे में ही बताएंगे, जो इस मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ी बना सकते है.
आइये डालते हैं एक नजर एडिलेड वनडे में बनने वाले संभावित आंकड़ो पर :

1. भारत पिछले छह वनडे मैचों से न्यूजीलैंड की धरती पर जीत हासिल नहीं कर पाया है. भारतीय टीम अगर पहले वनडे मैच में जीत हासिल करती है, तो वह अपनी हार का सिलसिला तोड़ देगी.
2. भारतीय टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन अगर इस सीरीज में 10 रन और बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 5000 रन बनाने वाले 13वें खिलाड़ी बन जायेंगे. फिलहाल उन्होंने 117 वनडे पारियों में 45 की औसत से 4990 रन बना चुके हैं.
3. मोहम्मद शमी अपने 100 वनडे विकेट से मात्र 1 विकेट पीछे हैं. इस सीरीज में उनके पास भी 100 विकेट हासिल करने का मौका होगा. सीरीज में 1 विकेट हासिल करते ही वह भारत के लिए 100 विकेट हासिल करने वाले 20वें खिलाड़ी बन जायेंगे.
रविन्द्र जडेजा
4. रविन्द्र जडेजा अगर इस मैच में 10 रन बना लेंगे, तो वह भारतीय टीम के लिए 2000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ी बन जायेंगे.
5. रविन्द्र जडेजा भारतीय टीम के लिए अबतक 171 विकेट हासिल कर चुके है. अगर वह मेलबर्न वनडे में 3 विकेट और हासिल कर लेंगे, तो वह इरफ़ान पठान 173 विकेट को पीछे छोड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले पर 8वें स्थान पर आ जायेंगे.
6. रोहित शर्मा के पास शतक लगाकर सौरव गांगुली के 22 शतक को पीछे छोड़ने का मौका होगा. वह शतक लगाते ही भारत के सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन जायेंगे.

7. केन विलयमसन अगर नेपियर वनडे में 12 चौके लगा देंगे, तो वह न्यूजीलैंड के लिए 500 चौके लगाने वाले छठे खिलाड़ी बन जायेंगे.
8. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को इस मैच में अपने डेब्यू का मौका मिल सकता है. वह भारत के लिए अपना वनडे डेब्यू करने वाले 227वें खिलाड़ी बन सकते हैं.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post STATS PREVIEW : पहले एकदिवसीय मैच में दावं पर रहेगे यह 8 बड़े रिकॉर्ड, रोहित शर्मा और रविन्द्र जडेजा के पास रहेगा इतिहास रचने का सबसे बढ़िया मौका appeared first on SportzWiki Hindi.