इंटरनेट डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस समय पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज में भारतीय टीम 3—0 की अजेय बढ़ा सीरीज को अपने नाम कर चुकी है। इस सीरीज का चौथा वनडे मैच कल यानी कि 31 जनवरी को खेला जाएगा। वनडे सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी।
ICC T20 World Cup 2020 का शेड्यूल हुआ जारी, इस तारीख को होगा भारत का मुकाबला पाकिस्तान से!
इसी के साथ न्यूजीलैंड की टीम ने तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम में ऑलराउंडर डैरिल मिचेल और तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर को पहली बार राष्ट्रीय टीम में खेलने का मौका मिला है। तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच 6 फरवरी बुधवार से वेलिंगटन में खेला जाएगा। आपको बता दें कि हरफनमौला खिलाड़ी डैरिल मिचेल को सुपर स्मैश और कीवी ए की और से शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम में शामिल किया गया। वहीं, ब्लेयर टिकलर सिर्फ तीसरे मैच के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे। आपको बता दें कि ब्लेयर टिकलर को लोकी फर्ग्यूसन की जगह शामिल किया गया।
हिटमैन रोहित हैमिल्टन में रच सकते है इतिहास, इस मामले में बनेंगे पहले भारतीय
इसी बीच आपको बता दें कि वनडे सीरीज में भारतीय टीम ने मेजबान न्यूजीलैंड को हरा कर 10 साल बाद न्यूजीलैंड की धरती पर द्विपक्षीय सीरीज जीतने में कामयाबी हासिल की है। भारतीय टीम ने पहले वनडे में 8 विकेट से, दूसरे वनडे में 90 रनों से और तीसरे वनडे मैच में 7 विकेट से हराया।