Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया 10 साल बाद न्यूजीलैंड में जीतने उतरेगी टी20 सीरीज

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम कल से रोहित शर्मा की कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम से तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच वेंलिग्टन में खेलने उतरेगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच इस सीरीज का पहला मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 से खेला जाएगा।

जैसा कि आप सभी जानते हो भारतीय टीम इस समय सफलता के रथ पर सवार है। भारत ने कीवी दौरे से पहले कंगारू टीम को टेस्त और वनडे में मात दी। उसके बाद न्यूजीलैंड की टीम को वनडे में 4—1 की पटखनी देकर पांच वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा किया। अब भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में कल से टी20 सीरीज खेलेगी। आपको बता दें ने भारतीय टीम ने 2009 में कीवी धरती पर टी20 सीरीज खेली थी। उस टी20 सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

अब भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और ऐसे में भारतीय टीम 10 साल पुरानी हार का बदलना लेने की पूरी कोशिश करेगा। अगर भारतीय टीम ये टी20 सीरीज जीत लेती है तो विदेशी जमीन पर सीरीज जीत का चौका लगाने का अभूतपूर्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट और वनडे सीरीज जीतने के बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीत चुकी है। आपको बता दें कि भारतीय टीम का न्यूजीलैंड के खिलाफ 20टी में अच्छा रिकॉर्ड नहीं है। क्योंकि दोनों टीमों के बीच अभी तक 8 टी20 मैच खेले गए है। इस दौरान भारत को मात्र 2 ही जीत हासिल हुई है और 6 टी20 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। टी20 सीरीज में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में रहेगी। क्योंकि कप्तान विराट को तीन टी20 और वनडे सीरीज के अंतिम दो वनडे में आराम दिया गया है।