Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब क्या 100 गेंदों का होगा क्रिकेट मैच, जानिए क्या है पूरा सच

स्पोर्ट्स डेस्क। समय-समय पर क्रिकेट के कई बदलाव हमेशा देखने को मिलते है साथ ही माना जा रहा है कि अब क्रिकेट में और बदलाव देखने को मिल सकता है। आपको बता दे कि हाल ही में इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने अपने 100 गेंद वाले टूर्नामेंट के नियमों का ऐलान किया है। साथ ही आपको बता दे कि इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पिछले साल अप्रैल महीने में ईसीबी ने इस टूर्नामेंट के प्रारूप का प्रस्ताव रखा था। साथ ही माना जा रहा है कि अब जल्द ही इस टूर्नामेंट में कुछ आठ टीमें खेलती नजर आएंगी।

आपको बता दे कि इस 100 गेंद वाले टूर्नामेंट के एक पारी में कुल 100 गेंदें फेकी जाएंगी। साथ ही कहा जा सकता है कि 10 गेदों का एक ओवर होगा क्योंकि इस टूर्नामेंट 10 गेंदों के बाद बल्लेबाज अपना छोर बदल सकेगा। इसके अलावा और नियमों की बात करे तो बताया जाता है कि इसमें एक गेंदबाज एक बार में पांच या फिर दस गेंदें डाल सकता है। साथ ही बताया जा रहा है कि इसमें एक गेंदबाज एक पारी में 20 से ज्यादा गेंद नहीं फेंक सकता। साथ ही बताया जा रहा है कि हर पारी की शुरू की 25 गेंदों का पावरप्ले होगा।

बताया जा रहा है कि हाल ही में इग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस टूर्नामेंट के लिए काफी समर्थन मिला है। इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के चीफ एग्जीक्यूटिव टॉम हैरिसन का कहना है ये एक बड़ा कदम है। साथ ही आपको बता दे कि अगर इसकी शुरुआत हो जाती है तो ये क्रिकेट का सबसे छोटा प्रारूप बन जाए। साथ ही अब इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड कमेटी ने प्लेइंग कंडीशन का प्रस्ताव रखा था।

ये भी देखें

अबकी बार नहीं होगी आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी, शहीदों के परिवारों को जाएगा फंड

इस भारतीय युवा बल्लेबाज ने रचा इतिहास, टी 20 में खेली अब तक की सबसे बड़ी पारी

पुलवामा हमले के बाद पाक के साथ मैच खेलने को लेकर सौरव गांगुली ने दिया ये बयान



Herald