Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

जाने कौन हैं भारतीय टीम में जगह बनाने वाले मयंक मारकंडे, जाने उनकी 10 रोचक बातें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 24 फरवरी से शुरू हो रही दो मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शुक्रवार को भारतीय टीम का ऐलान हो गया था.

भारतीय टीम के चयनकर्ताओं द्वारा चुनी गई इस टीम में मयंक मार्कंडेय नाम के युवा खिलाड़ी को भी जगह मिली है. आज हम आपकों मयंक मार्कंडेय के बारे में ही 10 रोचक बातें बताएंगे.

आइये डालते है एक नजर मयंक मार्कंडेय की 10 रोचक बातों पर :

1. 21 साल के लेग स्पिनर मयंक मार्कंडेय का जन्म पंजाब के भटिंडा में 11 नवंबर 1997 को हुआ था.

2. मयंक मार्कंडेय ने अपने करियर की शुरुआत एक तेज गेंदबाज के रूप में की थी और बैक-ऑफ-द-हैंड स्लोअर डिलीवरी को वह बड़े प्रभाव से करते थे, इसलिए उनके कोच ने उन्हें स्पिन गेंदबाज बनने की सलाह दी और वह एक अच्छे स्पिन गेंदबाज बन गये.

3. मयंक मार्कंडेय अपना आदर्श लेग-स्पिनर शेन वार्न को मानते हैं.

4. मयंक मार्कंडेय ने साल 2013 -14 में पंजाब की अंडर-16 टीम के लिए डेब्यू किया था. उन्होंने अपने डेब्यू मैच में ही कुल 7 विकेट हासिल करके सुर्खिया बटोर ली थी.

5. साल 2017-18 के विजय हजारे ट्रॉफी में मयंक ने 10 विकेट व सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 5 विकेट हासिल किये थे.

6. मयंक मार्कंडेय ने पिछले साल श्रीलंका में आयोजित इमर्जिंग एशिया कप में हिस्सा लिया था. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर 9 विकेट हासिल किये थे.

 

7. आईपीएल 2018 की मेघा नीलामी में मयंक मार्कंडेय को मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 लाख रूपये की कीमत में ख़रीदा था.

8. मयंक मार्कंडेय आईपीएल 2018 से लाइम लाइट में आये. उन्होंने आईपीएल 2018 में मुंबई इंडियंस के लिए खेला था और शानदार गेंदबाजी करते हुए 14 आईपीएल के मैचों में 15 विकेट हासिल किये थे.

9. आईपीएल के एक मैच के दौरान मयंक मार्कंडेय चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी को एलपीडब्लू आउट कर चुके हैं.

10. मयंक मार्कंडेय घरेलू क्रिकेट में पिछले एक साल से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने 7 प्रथम श्रेणी मैचों में 34 विकेट, 22 लिस्ट ए के मैचों में 45 विकेट हासिल कर चुके हैं.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post जाने कौन हैं भारतीय टीम में जगह बनाने वाले मयंक मारकंडे, जाने उनकी 10 रोचक बातें appeared first on Sportzwiki.