Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ब्राजील: फुटबॉल क्लब में लगी आग, 10 लोगों की झुलकर मौत

स्पोर्ट्स डेस्क। ब्राजील के मशहूर फ्लैमिंगो फुटबॉल क्लब के ट्रेनिंग सेंटर में शुक्रवार को भयंकर आग लगने से 10 लोगों की झुलकर मौत हो गई। इस खबर से पूरा खेल जगत शोक में डूबा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, हादसे में 13 से 17 साल के छह खिलाड़ी और चार टीम स्टाफ सदस्यों की मौत हुई है। वहीं तीन लोग भयंकर आग की चपेट में आने से बुरी तरह से जल गए जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

खबरों के अनुसार, अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। बता दें, यह दो महीने पहले यह अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र 'निन्हो डि उरुबू' खुला था। फ्लामेंगो से फीफा वर्ल्ड कप विजेता रोनाल्डिन्हो, बेबेटो और रोमारियो खेल चुके हैं।

44 करोड़ की लागत में बना था क्लब
फ्लैमिंगो ने पिछले साल प्रशिक्षण केंद्र 'निन्हो डि उरुबू' को 44 करोड़ रुपये की लागत में बनवाया था। इस प्रशिक्षण केंद्र में कई पिच, एक जलीय जीवों वाला पार्क, एक जिम, एक चिकित्सा केंद्र और एक मिनी स्टेडियम भी है। निन्हो डि उरुबू को गिद्धों का घोंसला भी कहा जाता है, क्योंकि क्लब का प्रतीक चिह्न गिद्ध है। यही नहीं फ्लैमिंगो ब्राजील का सबसे बड़ा फुटबॉल क्लब है और दुनियाभर में काफी प्रसिद्ध है।

यह भी पढ़े:-

आज के मैच में रोहित शर्मा ने बनाए शानदार रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

वर्ल्ड कप में 3 नंबर की जगह इस पोजीशन पर बल्लेबाजी कर सकते हैं कप्तान कोहली

Ind vs NZ 2nd T20: रोहित की तूफानी पारी से भारत ने सीरीज में की बराबरी, 7 विकेट से जीता मैच



Herald