इंटरनेट डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 12वां संस्करण अगले महीने से शुरू होने वाला है, लेकिन अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इसका शेड्यूल जारी नहीं किया है।
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने तोड़ा कपिल देव का ये रिकॉर्ड
इसका कारण इस साल होने वाले लोकसभा चुनावों को बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव और इंडियन प्रीमियर लीग के 12वें संस्करण का आयोजन एक ही समय होना है, इसी कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। बीसीसीआई ने इससे पहले घोषणा की थी आईपीएल के 12वें संस्करण का आयोजन भारत में ही होगा।
अजहरूद्दीन और कैफ नहीं, ये है दुनिया के टॉप पांच फील्डर्स में शामिल भारतीय खिलाड़ी
बीसीसीआई अब लोकसभा चुनाव की तारीखों के घोषित होने का इंतजार कर रहा है। इसके बाद ही उसके द्वारा आईपीएल-12 के कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस बात की पुष्ठि बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कर दी है। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग 2019 का कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
ये है वो बल्लेबाज जिसने टेस्ट की एक पारी में लगाए सबसे ज्यादा छक्के
हालांकि बीसीसीआई ने ये घोषणा तो कर दी है कि ये टूर्नामेंट इस साल 23 मार्च से शुरू होगा। इससे पहले मीडिया में ये भी खबरें चली थी कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसी सप्ताह आईपीएल 2019 के कार्यक्रम की घोषणा कर देगा। इंडियन प्रीमियर लीग के मैचों का आयोजन अब तक होम-अवे फॉर्मेट में होता रहा है। इस फॉर्मेट में प्रत्येक टीम एक मैच अपने घरेलू मैदान पर खेलने के बाद दूसरा मैच दूसरी टीम के मैदान पर खेलती है।