इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का पिछले कुछ दिनों से बुरा समय चल रहा है। हार्दिक पांड्या चोट के कारण, कभी टीवी शो में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी देकर टीम से निलंबन झेलना पड़ा। हार्दिक पांड्या को उस विवादित बयान से क्लिन चिट मिली ही थी कि अब एक बार फिर चोट ने उन्हें जकड़ लिया है।
आपको बता दें कि भारतीय टीम के हरफनमौला खिलाड़ी 24 फरवरी से शुरू होने वाली कंगारू टीम के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में कमर की जकड़न के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए है। लेकिन फिलहाल अभी ये पता नहीं लग पाया है कि पांड्या कि चोट कितनी गंभीर है और वह मैदान में कब वापसी करेंगे। लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने पांड्या को कमर का ईलाज कराने के लिए बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकेडमी में जाने को कह दिया है।
इसी बीच आपको बता दें कि कंगारूओं से मैच के बाद 23 मार्च सेआईपीएल की शुरूआत होगी। उसके बाद क्रिकेट का महाकुंभ विश्वकप इंग्लैंड में खेला जाना है। विश्वकप के लिहाज से पांड्या टीम इंडिया के लिए बहुत अहम है। ऐसे में बोर्ड किसी भी प्रकार की कोई खतरा नहीं उठाना चाहेगा। लेकिन अगर पांड्या इस चोट के कारण आईपीएल का 12वां सीजन नहीं खेलते तो मुंबई इंडियंस के लिए बहुत बड़ा झटका हो सकता है।
साथ ही आपको बता दें कि मीडिया से खबर मिल रही हैं कि पांड्या आईपीएल के 12वें सीजन में खेल पाएंगा या नहीं इसकी जानकारी तीन सप्ताह बाद आने वाली उनकी मेडिकल रिपोर्ट से प्राप्त होगी। इस बीच आपको बता दें कि पांड्या पिछले कुछ समय से चोट के ज्यादा शिकार हो रहे है तो बोर्ड ऐसे में आईपीएल में पांड्या को खिलाकर कोई खतरा नहीं उठाना चाहता। कंगारू टीम के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में पांड्या की जगह रविन्द्र जडेजा को शामिल किया गया।