Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिग बैश लीग के फाइनल में मेलबर्न रेनेगेड्स ने मेलर्बन स्टार्स को 13 रन से हराया, पहली बार जीता ख़िताब

बिग बैश लीग सीजन-8 का फाइनल मुकाबला मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलर्बन स्टार्स की टीम के बीच खेला गया. इस फाइनल मुकाबले को मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने 13 रन के अंतर से जीत लिया और पहली बार बिग बैश लीग का  ख़िताब भी जीता लिया है.

मेलबर्न रेनेगेड्स ने खड़ा किया था 145 रन का स्कोर

आपकों बता दें, कि इस मैच का टॉस मेलबर्न स्टार्स की टीम ने जीता था और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 145 रन का स्कोर खड़ा किया.

मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए सबसे ज्यादा 35 गेंदों पर 43 रन की पारी टॉम कूपर ने खेली. वहीं टीम के लिए 30 गेंदों पर 38 रन का योगदान डेनियल क्रिश्चियन ने दिया. मेलर्बन स्टार्स के लिए जैक्शन बर्ड और एडम जम्पा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट हासिल किये.

मात्र 132 रन ही बना पाई मेलबर्न स्टार्स 

इस 146 रन के जवाब में मेलबर्न स्टार्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 132 रन ही बना पाई और इस मैच को 13 रन के अंतर से मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने जीत लिया.

मेलबर्न स्टार्स टीम की शुरूआत काफी अच्छी रही थी और उन्होंने 12.5 ओवर में बिना विकेट खोये 93 रन बना लिए थे, लेकिन जैसे ही 12.6 गेंद पर ओपनर बल्लेबाज मार्कस स्टोइनिस आउट हुए मेलबर्न स्टार्स की टीम पैनिक कर गई और नियमित अंतराल में अपने विकेट गंवाती रही अंत में मेलबर्न स्टार्स की पूरी टीम लक्ष्य से 13 रन पीछे रह गई और मैच को मेलबर्न रेनेगेड्स की टीम ने जीत लिया.

हालाँकि, मेलबर्न स्टार्स के लिए ओपनर बेन डंक ने 45 गेंदों पर 57 रन की शानदार पारी खेली. वहीं दूसरे ओपनर मार्कस स्टोइनिस ने भी टीम के लिए 38 गेंदों पर 39 रन की पारी खेली.

मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए क्रिस ट्रिमेन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने 4 ओवर में मात्र 21 रन देकर 2 विकेट हासिल किये.

यहाँ देखे मैच पूरा स्कोरकार्ड

SCORECARD IMAGE CREDIT CRICBUZZ

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post बिग बैश लीग के फाइनल में मेलबर्न रेनेगेड्स ने मेलर्बन स्टार्स को 13 रन से हराया, पहली बार जीता ख़िताब appeared first on Sportzwiki.