लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : बीसीसीई द्वारा आयोजित मेंस अंडर – 23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में बिहार टीम ने नागालैंड को पांच विकेट से हराकर शानदार शुरुआत की है. भुवनेश्वर के आईआईटी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और नागालैंड को बैटिंग का न्योता दिया. नागालैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 26 रन पर दो विकेट गिर चुके थे.
इसके बाद विनायक गुप्ता और टी वाल्मिकी ने मिलकर टीम को संभाला. इसके बाद क्षितीज शर्मा, अभिषेक ने अच्छी बल्लेबाजी कर टीम का स्कोर 49.4 ओवर में सभी विकेट के नुकसान पर 244 रन तक पहुंचाया. नागालैंड की ओर से अर्पित गर्ग ने 17, विनायक गुप्ता ने 74, टी वाल्मिकी ने 30, अरविंद वर्मा ने 12, क्षितीज शर्मा ने 29, अभिषेक ने 34, कप्तान नागो ने 13 और शुभम ने 12 रन बनाये.
बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 47 रन देकर 1, विकास झा ने 32 रन देकर 1, अनिमेष ने 26 रन देकर 1, शकीबुल गणि ने 26 रन देकर 1, सचिन कुमार सिंह ने 61 रन देकर 1, मनमोहन ने 33 रन देकर 2 विकेट चटकाये. जवाब में बिहार के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की और इन दोनों ने मिल कर स्कोर 64 रन तक पहुंचा. शकीबुल गणि के रूप में बिहार को पहला झटका लगा.
वे 9.1 ओवर में 35 रन बना कर आउट हुए. शकीबुल ने 23 गेंद में चार चौकों व दो छक्कों की मदद से यह स्कोर बनाया. शकीबुल की जगह आये सतीश कुमार बिना खाता खोले लौट गए. इसके बाद ऋषभ और अनमोल बोनी ने मिल कर टीम का स्कोर 141 रन तक पहुंचा. बिहार को तीसरा झटका अनमोल बोनी के रूप में 25.1 ओवर में लगा. बोनी 73 गेंद में 10 चौकों की मदद से 65 रन बनाये. इसके बाद ऋषम, सचिन कुमार सिंह और विभूति भास्कर की अच्छी बैटिंग की बदौलत बिहार ने 39.3 ओवर में पांच विकेट पर 245 रन बना कर मैच जीत लिया.
ऋषभ ने 74 गेंदों में छह चौकों की मदद से 48, कप्तान सचिन कुमार सिंह ने सात चौकों की मदद से 37 गेंद में 46 और विभूति भास्कर ने 23 गेंदों में सात चौकों की मदद से नाबाद 35 रन बनाये. नागालैंड की ओर से आशीर्वाद ने 68 रन देकर दो, अभिषेक ने 35 रन देकर दो, टी वाल्मिकी ने 19 रन देकर एक विकेट चटकाये.
The post बिहार ने नागालैंड को पांच विकेट से हराया, ऋषभ और अनमोल बोनी ने मिलकर बनाए 141 रन appeared first on Live Cities.