Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के 16 दिन बाद ही कोच बाजिन से अलग हुईं नाओमी ओसाका

टोक्यो
 जापान की नाओमी ओसाका ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने के महज 16 दिन बाद ही अपने कोच साचा बाजिन से अलग हो गई हैं. 21 वर्षीय ओसाका ने जर्मनी के बाजिन के मार्गदर्शन में छह महीने के अंदर ही लगातार दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते हैं. वे ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने की बदौलत ही दुनिया की नंबर-1 महिला खिलाड़ी भी बन गई हैं. 

वर्ल्ड नंबर-1 नाओमी ओसाका ने ट्वीट कर कहा, ‘अब मैं साचा के साथ और ज्यादा काम नहीं कर पाऊंगी. मैं उनके काम के लिए उन्हें धन्यवाद देती हूं और भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं.’ ओसाका ने कोच बाजिन से अलग होने का कोई कारण नहीं बताया है। 

साचा बाजिन ने भी इसके लिए ओसाका को धन्यवाद दिया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘क्या शानदार समय रहा. मुझे इसका हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद.’ साचा बाजिन को 2018 में साल का सर्वश्रेष्ठ डब्ल्यूटीए कोच चुना गया था. वे सेरेना विलियम्स, केरोलिन वोज्नियाकी और विक्टोरिया अजारेंका जैसी स्टार खिलाड़ियों के साथ काम कर चुके हैं.