भारतीय टीम भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 मैच को जीत ना पाई हो, लेकिन इस पहले टी-20 मैच में जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार गेंदबाजी से दुनिया भर के करोड़ो क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया था. भारत के इस दिग्गज तेज गेंदबाज ने अपने 4 ओवर में मात्र 16 रन दिए थे और 3 विकेट हासिल किये थे.
बुमराह ने कुल्टर नाइल को परफेक्ट यॉर्कर पर किया आउट

जब ऑस्ट्रेलिया टीम को अंतिम 12 गेंदों पर 16 रन की जरुरत थी, तो कप्तान विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को गेंदबाजी सौपी. बुमराह ने अपने इस ओवर में मात्र 2 रन दिए और 2 विकेट भी हासिल किये. उन्होंने अपने इस ओवर की अंतिम गेंद पर नाथन कुल्टर ओ नाइल को परफेक्ट यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया.
जसप्रीत बुमराह को यॉर्कर स्पेशलिस्ट भी कहा जाता है और इस बात को उन्होंने कुल्टर नाइल का विकेट लेकर साबित किया.
जसप्रीत बुमराह की यह परफेक्ट यॉर्कर गेंद इतनी खतरनाक थी, कि इस गेंद पर कुल्टर नाइल तो क्या दुनिया का कोई भी बल्लेबाज आउट हो सकता था.
अपनी परफेक्ट यॉर्कर को लेकर कहे ये शब्द

जसप्रीत बुमराह की इस खतरनाक यॉर्कर गेंद का वीडियो अपने अधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बीसीसीआई ने पोस्ट किया है.
साथ ही जसप्रीत बुमराह ने अपनी इस गेंद को लेकर कहा, “मेरा लक्ष्य पूरी तरह से स्पष्ट था, कि मुझे यॉर्कर गेंद करनी हैं और मैं उसे निष्पादित करने में कामयाब रहा, मैं अपनी वापसी से खुश हूँ.”
यहाँ देखें जसप्रीत बुमराह की परफेक्ट यॉर्कर गेंद का वीडियो

MUST WATCH: @Jaspritbumrah93 recaps his brilliant 19th over
- by @28anand
Full video here
https://t.co/7HKStGWvSG #INDvAUS pic.twitter.com/EO1G1QVjs3
— BCCI (@BCCI) February 25, 2019
आप इस वीडियो में साफ़ देख सकते हैं, कि कैसे जसप्रीत बुमराह ने अपनी शानदार यॉर्कर गेंद के जरिये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नाथन कुल्टर ओ नाइल को बोल्ड कर दिया.
जसप्रीत बुमराह ने 41 टी-20 मैचों में 6.69 की शानदार इकॉनामी रेट व 19.58 की औसत से 51 विकेट हासिल कर लिए हैं. जसप्रीत बुमराह को वर्तमान समय में विश्व क्रिकेट का नंबर-1 तेज गेंदबाज भी माना जाता है.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post वीडियो : 18.6 ओवर में जसप्रीत बुमराह ने डाली इस सदी की सर्वश्रेष्ठ यॉर्कर, इसके सामने सचिन और द्रविड़ जैसे दिग्गज भी हो जाते बोल्ड appeared first on Sportzwiki.

