Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

हमने विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ी तय कर दिये हैं और उन्हें रोटेट करेंगे : प्रसाद

मुंबई
राष्ट्रीय चयनसमिति के अध्यक्ष एमएसके प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि आगामी विश्व कप के लिये 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर लिये गये हैं और इंग्लैंड में होने वाले इस क्रिकेट महाकुंभ से पहले खिलाड़ियों के कार्यभार को प्रबंधित करने के लिये बीसीसीआई संबंधित आईपीएल फ्रेंचाइजी से बात कर रहा है। विश्व कप के संभावित खिलाड़ियों के कार्यभार पर 23 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल के दौरान नजर रखी जाएगी ताकि वे 30 मई से 14 जुलाई तक चलने वाले विश्व कप के लिये तरोताजा रहें। प्रसाद ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिये टीम के चयन के बाद कहा कि हमने 18 खिलाड़ियों के नाम तय कर दिये हैं और हम विश्व कप टीम में चुनने से पहले उन्हें रोटेट करेंगे। उन्होंने कहा कि जहां तक कार्यभार प्रबंधन का सवाल है तो इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है। इस पर चर्चा चल रही है और हम आपको अवगत करा देंगे।