Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रवि शास्त्री ने किया साफ़ इस वजह से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज जीत को बताया था 1983 विश्वकप से बड़ी जीत

भारतीय टीम ने अपने शानदार प्रदर्शन के चलते ऑस्ट्रेलिया की टीम को उसी की धरती पर 2-1 के अंतर से चार मैचों की टेस्ट सीरीज हरा दी थी. भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की धरती पर कोई टेस्ट सीरीज जीती थी.

भारतीय टीम के कोच रवि शास्त्री ऑस्ट्रेलिया में सीरीज जीत से काफी खुश हुए थे. उन्होंने इस टेस्ट सीरीज जीत को  1983 विश्व कप जीत और 1985 की चैंपियनशिप जीत से भी बड़ा बताया था.

इस बीच उनके इस बयान पर क्रिकबज के पत्रकार ने सवाल किया. जिसका जवाब उन्होंने काफी रोचक अंदाज में दिया है.

पत्रकार : आपने 1983 विश्व कप जीत और 1985 की चैंपियनशिप जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट सीरीज जीत की तुलना की थी ? इस बारे में आप क्या कहना चाहेंगे.

रवि शास्त्री : मैं 1983 विश्व कप जीत के ड्रेसिंग रूम में था. 1985 विश्व कप जीत के ड्रेसिंग रूम में भी था. अब मैं 2018-19 में ऑस्ट्रेलिया की धरती पर टेस्ट सीरीज जीत के ड्रेसिंग रूम में भी था. तो मैं आखिर क्यों इस बात को दरकिनार करू ? 

मेरा मानना है, कि टेस्ट क्रिकेट ही रियल क्रिकेट है. हमने टेस्ट क्रिकेट में घर के बाहर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीम को हराया, जहां हम कभी सीरीज जीते ही नहीं थे.

कोई भी टीम फेवरेट होकर ऑस्ट्रेलिया नहीं जा सकती है, क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपने घर पर बहुत अच्छा क्रिकेट खेलती हैं. हम नंबर एक टेस्ट टीम के रूप में ऑस्ट्रेलिया गये और हम नंबर एक टेस्ट टीम की तरह ही खेले और हम जीत भी हासिल करके आये, इसलिए यह जीत मेरे लिए बहुत ख़ास है.

हम साउथ अफ्रीका में 2-1 से हार गए थे और इंग्लैंड में भी हम 4-1 से हार गए थे, लेकिन मैं आजतक उस स्कोरलाइन पर विश्वास नहीं करता, क्योंकि मेरा मानना है कि दोनों दौरों में हमने काफी अच्छी क्रिकेट खेली. कभी-कभी स्कोरलाइन आपके खेल को प्रदर्शित नहीं करती है.

इंग्लैंड दौरे की सीरीज इतनी करीब थी, कि यह या तो भारत के पक्ष में 3-2 हो सकती थी या फिर इंग्लैंड के पक्ष में 3-2 हो सकती है.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post रवि शास्त्री ने किया साफ़ इस वजह से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज जीत को बताया था 1983 विश्वकप से बड़ी जीत appeared first on Sportzwiki.