Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विक्रम राठौड़ के इंडिया ए और अंडर-19 के बल्लेबाजी कोच बनने पर लगी रोक, ये रही वजह

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा इंडिया ए और अंडर-19 टीम के बल्लेबाज कोच के रूप में विक्रम राठौड़ की नियुक्त की जानी थी। उन्हें इंग्लैंड लायंस के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज में अपना कार्यभार संभालने की बात हो रही थी लेकिन अब उन पर रोक लगा दी गयी है। विक्रम भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी भी है, उन्होंने 6 टेस्ट और 7 वनडे मैच खेले हैं।

हितों के टकराव का मामला

विक्रम राठौड़ अंडर-19 राष्ट्रीय चयनकर्ता आशीष कपूर के रिश्तेदार हैं, जिसके कारण इस नियुक्ति में ‘हितों का टकराव’ की बात हो रही है। इसके बारे में एक अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने के शर्त पर पीटीआई से कहा

“हां, सीओए ने राठौड़ की नियुक्ति को मंजूरी दे दी थी, लेकिन सोमवार को राठौड़ ने आशीष कपूर के साथ अपने संबंधों के बारे में लिखित घोषणा की।”

विनोद राय से हुई चर्चा

विक्रम राठौड़ की नियुक्ति किये जाने पर बीसीसीआई और सीओए के प्रमुख विनोद राय के बीच चर्चा भी हुई है। इस बारे में जानकारी देते हुए अधिकारी ने कहा

“इस मामले पर (सीओए प्रमुख विनोद) राय से चर्चा की गई और यह निष्कर्ष निकाला गया कि केवल नैतिक अधिकारी ही यह फैसला कर सकता है कि क्या राठौड़ का चतुष्कोणीय सीरीज के दौरान अंडर-19 टीम के साथ काम करना हितों के टकराव के समान है।”

यहाँ फंसा मामला

बीसीसीआई में नैतिक अधिकारी नहीं है और इसलिए माना जा रहा है कि राठौड़ की नियुक्ति से गलत संदेश जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि राहुल द्रविड़ ने राठौड़ के नाम की सिफारिश की थी। उन्होंने कहा

“नियुक्ति पत्र पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। बीसीसीआई के क्रिकेट संचालन महाप्रबंधक सबा करीम ने ही राहुल द्रविड़ की सिफारिश पर उनकी नियुक्ति का फैसला किया था। भारत ए के कोच द्रविड़ राठौड़ को भारत ए और अंडर-19 टीम से जोड़ना चाहते थे।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post विक्रम राठौड़ के इंडिया ए और अंडर-19 के बल्लेबाजी कोच बनने पर लगी रोक, ये रही वजह appeared first on Sportzwiki.