Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शुभंकर डब्ल्यूजीसी मैक्सिको में संयुक्त 19वें स्थान पर

मैक्सिको सिटी
भारत के शुभंकर शर्मा ने आखिरी चार होल में दो बर्डी बनाकर विश्व गोल्फ चैंपियनशिप-मैक्सिको के पहले दौर में एक अंडर 70 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 19वें स्थान पर हैं। पिछले साल शुभंकर इस एक करोड़ दो लाख 50 हजार डालर इनामी टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रहे थे। पहले दौर के बाद रोरी मैकलाराय (63) शीर्ष पर चल रहे हैं जबकि डस्टिन जानसन (64) उनसे एक शाट पीछे हैं।