Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बिहार महिला टीम की हार, अंडर-19 की शानदार जीत

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क : बीसीसीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय घरेलू टूर्नामेंट में बिहार की सीनियर टीम को जहां हार का सामना करना पड़ा, वहीं दूसरी ओर महिला अंडर-19 ने जीत हासिल की. सीनियर वीमेंस टी-20 लीग मैच में विदर्भ ने बिहार को सात विकेट से पराजित किया.

इतने ही अंतर से शुक्रवार को विदर्भ की पुरुष टीम सैयद मुश्ताक अली टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार की टीम को पराजित किया था. बिहार की महिला अंडर-19 टीम ने वनडे टूर्नामेंट में नागालैंड को आठ विकेट से पराजित किया. नागपुर के वीसीए कलमना ग्राउंड पर खेले गए सीनियर वीमेंस टी-20 लीग मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

बिहार ने पहले खेलते हुए 14.5 ओवर में सभी विकेट खोकर मात्र 38 रन बनाए. सना अली ने 13 और कप्तान सैयद निशत फातिमा ने 10 रन बनाए. बिहार की पांच बैट्समैन अमिशा कुमार अंशु, बी कुमारी, रचना कुमारी, अंजलि और अनामिका बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं.

रोहिणी राज की घातक गेंदबाजी ने किया कमाल

देहरादून के सेलाक्यू इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड पर खेले गए अंडर-19 वीमेंस क्रिकेट मैच में बिहार के खिलाफ नागालैंड ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 35.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 82 रन बनाए. नागालैंड की ओर से रेती विश्वास ने 20 रन बनाए.

बिहार की ओर से रोहिणी राज ने 21 रन देकर चार, हर्षिता ने सात रन देकर एक, अपूर्वा कुमारी ने 17 रन देकर एक, आर्या ने 15 रन देकर दो विकेट चटकाए. जवाब में बिहार के कप्तान अपूर्वा कुमारी के 38 रनों की मदद से 16.5 ओवर में दो विकेट पर 85 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया.

The post बिहार महिला टीम की हार, अंडर-19 की शानदार जीत appeared first on Live Cities.