भारत और न्यूजीलैंड महिला के बीच हुए दूसरे टी-20 में भी भारतीय टीम को करारी शिकस्त मिली है. भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रनों का लक्ष्य दिया. भारत की ओर से जेमिमा रॉड्रिक्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 53 गेंदों में 72 रनों की पारी खेली. इनके अलावा स्मृति मंधाना ने 36 रन बनाए.
इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज बढ़िया प्रदर्शन नहीं कर पाया. किसी भी बल्लेबाज ने दहाई अंक तक भी नहीं पहुँच पाया. जब न्यूजीलैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करने आई. उनको ज्यादा दिक्कत महसूस नहीं हुई. सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स ने शानदार अर्धशतक बनाया.
कीवी टीम ने 4 विकेट बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया

भारत के लिए 136 रनों के लक्ष्य को कीवी टीम ने 4 विकेट बाकी रहते हासिल कर लिया और सीरीज में अजेय बढ़त बनाई. न्यूजीलैंड महिला टीम ने आकलैंड टी20 में भारत को हराकर सीरीज पर 2-0 से कब्जा कर लिया है.लक्ष्य की पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को सोफी डीवाइन और सूजी बेट्स ने शानदार शुरुआत दिलाई.
राधा यादव ने दिलाई पहली सफलता

दोनों ने मिलकर पहले विके के लिए 33 रन जोड़े. पांचवें ओवर में राधा यादव ने सोफी (19) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई. 40 के स्कोर पर 2 विकेट गिरने के बाद बेट्स ने कप्तान एमी साथरवेट के साथ मिलकर अर्धशतकीय साझेदारी बनाई. जिसकी बदौलत न्यूजीलैंड ने 100 का आंकड़ा पार किया.
15वें ओवर में न्यूजीलैंड के कप्तान को आउट कर पूनम यादव ने भारत को तीसरा सफलता दिलाई. कप्तान के आउट होने के बाद बेट्स भी 18वें ओवर में बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अरूंधती रेड्डी का शिकार बनी. 118 के स्कोर पर 4 विकेट खोने के बाद मैच बराबरी पर आ गया.
भारत ने गंवा दी सीरीज

आखिरी ओवरों में अरुधंती रेड्डी और मानसी जोशी ने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन खराब फील्ड प्लेसमेंट के चलते कीवी टीम ने आसानी से एक-दो रन निकाले और 20 ओवर में 136 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसके साथ ही भारतीय टीम ने सीरीज गंवा दिया. अब भारत को एक और मैच खेलना है.
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post न्यूजीलैंड ने भारतीय महिला टीम को दूसरे मैच में भी दी शिकस्त, सीरीज में ली 2-0 अजय बढ़त appeared first on Sportzwiki.