भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के दौरे पर है. इसके दौरे के बाद भारतीय टीम को विश्व कप से पहले सिर्फ पांच वनडे मैच खेलने हैं. इस बीच क्रिकेट के कई एक्सपर्ट अपनी-अपनी टीम चुन रहे हैं. इस बीच क्रिकेट एक्सपर्ट हर्षा भोगले ने विश्व कप के लिए अपनी टीम चुनी है. इससे पहले जहीर खान, गौतम गंभीर, वीवीएस लक्ष्मण ने अपनी-अपनी टीम चुन ली है.
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारतीय बल्लेबाज जिसतरह फ्लॉप हुई. विश्व कप के तैयारी के ऊपर सवाल खड़े कर दिए हैं. बता दें, भारतीय टीम चौथा वनडे विराट और धोनी के बीना खेल रही थी. और पूरी टीम 92 रनों पर ऑलआउट हो गई. आखिरी दो मैच के लिए टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में है.
ये है विश्व कप के लिए हर्षा भोगले की टीम

हर्षा भोगले ने जो टीम चुनी है. उसमे टॉप तीन में कोई बदलाव नहीं किया है. उन्होंने के एल राहुल को भी टीम में जगह दी है. बता दें, के एल राहुल बहुत दिनों से फॉर्म से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने तीन तेज गेंदबाज और कुलचा पर भरोसा दिखाया है. वहीँ ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने रविन्द्र जडेजा और हार्दिक पांड्या को जगह दी है. विकेटकीपर के रूप में उन्होंने दिनेश कार्तिक और धोनी को जगह दी है.
केदार जाधव, दिनेश कार्तिक और अंबाती रायडू तीनो को मिली जगह

भोगले ने केदार जाधव , कार्तिक और रायडू तीनो को टीम में जगह दी है. वहीँ ऋषभ पंत को विश्व कप के काबिल नहीं समझा है. इसके साथ वो सिर्फ तीन तेज गेंदबाज के साथ टीम लेकर विश्व कप जाना चाहते हैं.
ये है हर्षा भोगले की पूरी टीम
विराट कोहली(कप्तान ) रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, महेंद्र सिंह धोनी, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, अंबाती रायडू, हार्दिक पांड्या, रविन्द्र जडेजा,मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युज़वेंद्र चहल

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post हर्षा भोगले ने चुनी विश्व कप के लिए भारत की सबसे खतरनाक टीम, 2 विकेटकीपर को दी जगह! appeared first on SportzWiki Hindi.