आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच हुए दूसरे टी-20 मैच में कई विश्व रिकॉर्ड बने. मैच में मैन ऑफ़ द मैच हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई ने सिर्फ 62 गेंदों में 11 चौके और 16 छक्कों की मदद से 162 रनों की धुआंधार पारी खेली. इसके अलावा हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई ने उस्मान घनी के साथ पहले विकेट के लिए 236 रनों की साझेदारी निभाई, जो टी20 क्रिकेट की अभी तक की सबसे बड़ी साझेदारी है.
अब इस खिलाड़ी ने एक इंटरव्यू में अपने बेहतरीन प्रदर्शन का राज बताया है

इस खिलाड़ी ने इंटरव्यू के दौरान क्रिस गेल और हाशिम अमला को अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया.
उन्होंने कहा,
“मेरी बल्लेबाजी की शैली हमेशा आक्रामक रही है. मुझे बचपन से ही छक्के मारना बहुत पसंद था. अब भी, मैचों में छक्के मारने से ज्यादा मुझे कोई खुशी नहीं होती है. मैं सिर्फ एक ओवर में छक्के मारकर संतुष्ट नहीं होता. कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं हर गेंद को छक्के मार सकता हूं.”
“विश्व क्रिकेट में मेरे पसंदीदा खिलाड़ी क्रिस गेल और हाशिम अमला हैं.निश्चित रूप से गेल बहुत शक्तिशाली क्रिकेटर हैं और गेंद को बेहतरीन तरीके से हिट करते हैं. अमला के पास एक अनोखी तकनीक है”
धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक

अफगानिस्तान का ये धुंआधार खिलाड़ी भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक है.
उन्होंने आगे कहा,
“मुझे भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ कभी ज्यादा बातचीत या मिलना नहीं हुआ, लेकिन मैं एमएस धोनी और उनके हेलीकॉप्टर शॉट का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं. मुझे जब भी मौका मिलता है, टेनिस बॉल क्रिकेट में या सफ़ेद बॉल क्रिकेट में मैं उनके शॉट का अनुकरण करने की कोशिश करता हूँ.”
अपने सीनियर खिलाड़ियों से बहुत कुछ सीखा है

अफगानिस्तान इस समय हर तरफ बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है. एशिया कप में इस टीम ने भारत के खिलाफ शानदार टाई मैच खेला था.
उन्होंने आगे कहा,
“मेरी अपनी टीम में, मोहम्मद शहज़ाद मोहम्मद नबी और राशिद खान जैसे अन्य वरिष्ठ खिलाड़ी ने बहुत मदद की है. हमारे पास एक शानदार टीम का माहौल है और जब से मैं टीम से जुड़ा हूँ, सीनियर्स ने मेरी मदद की है. और मुझे सहज महसूस कराया है “
आईपीएल में नहीं चुना जाना निराशाजनक

आईपीएल में इस खिलाड़ी को खेलने का मौका नहीं मिला. इस बारे में इस खिलाड़ी ने कहा,
“आईपीएल से बाहर रहना थोड़ा निराशाजनक है, लेकिन मैं अभी युवा हूं और अगर मैं लगातार अच्छा प्रदर्शन करता हूं और लंबे-लंबे छक्के मारता रहता हूं, कुछ टीम मुझे जरूर नोटिस करेगी.”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post टी 20 में 162 रनों की धुआंधार पारी खेलने वाले हज़रतुल्लाह ज़ज़ाई हैं महेंद्र सिंह धोनी के प्रशंसक appeared first on Sportzwiki.