Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ईशान किशन ने लगातार दो टी-20 मैच में बनाए शतक, ये 7 बल्लेबाज पहले ही कर चुके हैं ऐसा कारनामा

टी-20 क्रिकेट बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है और ऐसा बार- बार साबित भी हुआ है। अभी भारत की घरेलू टी-20 टूर्नामेंट सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट का आज तीसरा ही दिन है और यह टूर्नामेंट बल्लेबाजों के नाम रहा है। पहले दिन चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने शतक बनाया था वहीं ईशान किशन ने लगातार दो मैच में दो शतक ठोक दिया हैं।

झारखण्ड के कप्तान का कारनामा

झारखण्ड के कप्तान और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने लगातार दूसरे मैच में शतक ठोक दिया है। किशन टूर्नामेंट के पहले मैच में दिल्ली के खिलाफ होना खाता खोले आउट हो गये थे।

सलामी बल्लेबाजी करने आये ईशान किशन ने अरुणांचल प्रदेश के खिलाफ 62 गेंद में 113 रनों की पारी खेली। इससे पहले उन्होंने पिछले मैच में जम्मू कश्मीर के खिलाफ 55 गेंद में 100 रन बनाये थे।

दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने

ईशान किशन लगातार दो टी-20 मैचों में दो शतक बनाने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद ने यह कारनामा किया था।

उन्मुक्त चंद ने 2012-13 के सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए यह कारनामा किया था। उन्होंने पहले केरल के खिलाफ 67 गेंद में 105 रनों की पारी खेली थी। अगले ही मैच में गुजरात के खिलाफ उन्होंने 63 गेंद में 125 रन बनाये थे।

6 और बल्लेबाज कर चुके हैं यह कारनामा

दो टी-20 मैचों में लगातार दो शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 2011 में यह कारनामा किया था। उनके बाद उन्मुक्त चंद ने ऐसा किया। ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज इंग्लैंड के ल्युक राईट हैं।

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज माइकल कलिंगर और इंग्लैंड के केविन पीटरसन भी यह कारनामा कर चुके हैं। दक्षिण अफ्रीका के मार्को मारैस और रीज़ा हैंड्रिक्स ने भी लगातार दो टी-20 मैच में दो शतक बनाये हैं। हालाँकि, टी-20 इंटरनेशनल में अभी तक कोई बल्लेबाज यह कारनामा नहीं कर पाया है।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post ईशान किशन ने लगातार दो टी-20 मैच में बनाए शतक, ये 7 बल्लेबाज पहले ही कर चुके हैं ऐसा कारनामा appeared first on Sportzwiki.