Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप 2015 में थे यह पांच खिलाड़ी भारतीय टीम के हीरो, लेकिन विश्व कप 2019 में नहीं होगा चयन!

भारतीय टीम की नजरे अब पूरी तरह से साल 2019 के विश्व कप पर लगी हुई हैं. विराट कोहली की अगुवाई में भारतीय टीम तीसरी बार विश्व कप की ट्रॉफी अपने हाथ में उठाना चाहती है.

विश्व कप 2019 के चलते ही आज हम आपकों अपने इस खास लेख में उन पांच खिलाड़ियों का नाम बताएंगे, 2015 का विश्व कप खेला था, लेकिन अब शायद 2019 का विश्व कप वह नहीं खेलेंगे.

सुरेश रैना 

सुरेश रैना ने भारतीय टीम के लिए 2015 का विश्व कप खेला था और उन्होंने उस विश्व कप की 6 पारियों में 56.80 की शानदार औसत से 284 रन बनाये थे, लेकिन 2019 विश्व कप के लिए उनका दावा लगभग समाप्त हो चुका है.

रविचंद्रन अश्विन

साल 2015 के विश्व कप में रविचंद्रन अश्विन ने भारतीय टीम के लिए 8 मैचों में 13 विकेट हासिल किये थे. वह तब टीम के मुख्य स्पिन गेंदबाज थे, लेकिन 2019 विश्व कप में उनको मौका मिलने का कोई चांस नजर नहीं आ रहा है, क्योंकि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की जोड़ी भारतीय टीम के लिए शानदार प्रदर्शन कर रही है.

अजिंक्य रहाणे 

अजिंक्य रहाणे को भी विश्व कप 2019 की टीम में जगह मिलना मुश्किल लग रहा है. हालाँकि, वह साल 2015 में भारतीय टीम के लिए विश्व कप में खेले थे.

अजिंक्य रहाणे ने विश्व कप 2015 की 7 पारियों में 34.67 की औसत से 208 रन बनाये थे, लेकिन फिलहाल वह विश्व कप 2019 के चयन की रेस में काफी पीछे दिख रहे हैं.

उमेश यादव

उमेश यादव ने भारतीय टीम के लिए साल 2015 के विश्व कप में सबसे ज्यादा 18 विकेट हासिल किये थे, लेकिन वह भी विश्व कप 2019 की रेस से अब बाहर ही लग रहे हैं. उमेश यादव फिलाहल विश्व कप की रेस में पिछड़ते हुए दिख रहे हैं.

मोहित शर्मा

मोहित शर्मा ने भी भारतीय टीम के लिए साल 2015 के विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन किया था. उन्होंने भारतीय टीम के लिए खेलते हुए साल 2019 के विश्व कप के 8 मैचों में कुल 13 विकेट हासिल किये थे.

मोहित शर्मा लम्बे समय से भारत की टीम से बाहर चल रहे हैं, इसलिए उनका 2019 विश्व कप में खेलने का कोई चांस नजर नहीं आ रहा है.

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post विश्वकप 2015 में थे यह पांच खिलाड़ी भारतीय टीम के हीरो, लेकिन विश्व कप 2019 में नहीं होगा चयन! appeared first on Sportzwiki.