भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिर मैच आज खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इसके बाद न्यूजीलैंड के गेंदबाजो ने ऐसा कहर बरपाया की भारतीय टीम के 4 विकेट 18 रन पर ही गिर गए. अंबाती रायडू ने इसके बाद शानदार पारी खेली. वहीँ हार्दिक पांड्या ने भी आखिरी में आकर तेजी से रन बनाए.
आज के मैच में भारतीय टीम 252 रनों पर ऑलआउट हो गई. पिछले मैच में भी भारतीय टीम 92 रनों पर ऑलआउट हो गई थी. दोनों मैच में भारतीय कप्तान विराट कोहली के बिना भारतीय टीम खेली. और भारतीय टीम का उपरीक्रम एकदम ध्वस्त हो गया. हालांकि सबको उम्मीदें थी कि धोनी के टीम में आने से वो कमाल करेंगे. लेकिन वो भी आज के मैच में एक रन बनाकर आउट हो गए.
जून 2015 के बाद पहली बार लगतार 2 मैच में ऑल आउट हुई भारतीय टीम

अगर भारतीय टीम की बात करें तो पिछले मैच में भी भारतीय टीम ऑलआउट हो गई थी. और आज भी उनके सारे विकेट का पतन हो गया. भारतीय टीम इससे पहले जून 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में लगतार दो मैचों में ऑल आउट हुई थी. उसके बाद भारतीय टीम लगातार बढ़िया प्रदर्शन करती आई है.
उस सीरीज के बाद भारतीय टीम पहली बार न्यूजीलैंड के खिलाफ इस सीरीज में लगातार दो मैचों में ऑलआउट हुई है. बांग्लादेश के खिलाफ 2015 विश्वकप के ठीक बाद भारतीय टीम खेल रही थी.
स्विंग गेंद पर भारतीय टीम लगातार हो रही आउट

भारतीय क्रिकेट टीम फ्लैट पीच पर तो रन बना ले रही है.लेकिन जैसे ही गेंद थोड़ी स्विंग होती है. भारतीय टीम अपना हथियार डाल देते हैं. इंग्लैंड में इस साल विश्व कप होने वाला है. वहां भी गेंद स्विंग होगी. ऐसे में भारतीय टीम को विश्व कप से पहले थोड़ी मेहनत करनी होगी.

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post भारतीय क्रिकेट टीम के नाम दर्ज हुआ 2015 के बाद ये शर्मनाक रिकॉर्ड appeared first on Sportzwiki.