दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने पिछले साल मई में अचानक इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। सिर्फ 34 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ना सभी की समझ से परे था। वह अभी भी दुनिया भर में खेली जा रही टी-20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। उनके संन्यास लेने पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान ने अजीबोगरीब बयान दिया है।
विश्व कप 2015 की वजह से संन्यास

पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान का मानना है कि एबी डिविलियर्स ने विश्व कप 2015 की वजह से क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की है। क्रिकबज के एक कार्यक्रम में ज़हीर ने कहा
“मैंने महसूस किया कि उनका रिटायरमेंट लेना बहुत जल्द है। उसके पास काफी क्रिकेट बचा है। वह दुनिया भर में टी 20 क्रिकेट लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मुझे लगता है कि 2015 विश्व कप की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया है। अंदर गहरे में, मुझे लगता है कि यह उसके लिए एक भावनात्मक निर्णय था।”
सेमीफाइनल में मिली थी हार

विश्व कप 2015 में दक्षिण अफ्रीका और डीविलियर्स अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 7 मैच में 482 रन बनाये लेकिन लेकिन सेमीफाइनल के अंतिम ओवर में टीम को न्यूजीलैंड से हार मिली थी।
जहीर खान ने आगे कहा
“वह फिर से ऐसी ही स्थिति से नहीं गुजरने के बारे में बहुत स्पष्ट थे। जाहिर है, जब उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से दूर होने का आह्वान किया, तो उन्होंने सभी संभव चीजों के बारे में सोचा होगा जो वास्तव में हो सकती हैं।”
रो पड़े थे डीविलियर्स

दक्षिण अफ्रीका की टीम अभी तक विश्व कप के फाइनल में नहीं पहुँच पाई है। पिछली टूर्नामेंट में उनके पास अच्छा मौका था। अंतिम ओवर में शानदार छक्का जड़कर ग्रांट इलियट ने न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचा दिया था।
इस हार के बाद डिविलियर्स मैदान पर ही फूट- फूट कर रोने लगे थे। उन्हें देखकर पूरा क्रिकेट जगह भावुक हो गया था।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post एबी डीविलियर्स ने विश्व कप 2015 की वजह से संन्यास लिया: जहीर खान appeared first on Sportzwiki.