Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईपीएल 2019: विश्व क्रिकेट के ये पांच दिग्गज कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हैं बॉस, आईपीएल में रहें फ्लॉप, लिस्ट में 2 भारतीय

आईपीएल 2019 की शुरुआत 23 मार्च से होने वाली है. एक बार फिर विश्व की सबसे बड़ी टी-20 लीग शुरू होगी. हर बार की तरह इस बार भी आठ टीमें आपस में भिड़ते हुए नजर आएंगी. एकतरफ महेंद्र सिंह धोनी जैसे दिग्गज कप्तान हैं. जिन्होंने आईपीएल में अपनी टीम को तीन बार खिताब दिलाया है.

वहीँ रोहित शर्मा का भी कप्तान के रूप में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है. आज आपको वैसे पांच कप्तान के बारे में बताएंगे जिन्होंने विश्व क्रिकेट में तो शानदार  कप्तानी की.लेकिन आईपीएल में उनका जलवा कायम नहीं हो पाया.

1. विराट कोहली 

विराट कोहली रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के कप्तान के रूप में खासे सफल नहीं रहे हैं. जबसे उन्होंने भारतीय टीम की कमान संभाली है. टीम इंडिया ने कई बड़ी उपलब्धि हासिल कि है. अभी हाल ही में हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में कोहली ऐसे पहले भारतीय कप्तान बने थे. जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया को उनके ही सरजमीं पर मात दी.

लेकिन वो  रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु  को आज तक खिताब नहीं दिला पाए हैं. उन्होंने आईपीएल में 96 मैचों में कप्तानी की है. जिसमे 44 मैचों में उनको जीत और 47 मैचों में उनको हार मिली है. इस बार के आईपीएल में कहीं इस खिलाड़ी का जलवा चल जाए.

2. कुमार संगाकारा 

श्रीलंका के इस पूर्व दिग्गज खिलाड़ी ने अपने टीम के लिए कप्तान के रूप में बहुत सी ट्राफी जीत दिलाई है. इन्हीं के कप्तानी में श्रीलंका की टीम ने विश्व कप 2011 में फाइनल तक का सफ़र तय किया था.लेकिन आईपीएल में इस कप्तान का जलवा नहीं चल पाया.

कुमार संगकारा ने आईपीएल इतिहास में 46 मैचों में कप्तानी की जिसमें वो बुरी तरह से असफल रहे. संगकारा ने अपनी कप्तानी में 16 मैच जीते तो 30 मैचों में हार मिली.

3. रिकी पोंटिंग 

अगर विश्व के सबसे महान कप्तान की बात करें तो उसमे पहला नाम रिकी पोंटिंग का आता है. लेकिन इस महान कप्तान का जलवा आईपीएल में नहीं चल पाया था. इन्होने आईपीएल में 6 मैच में कप्तानी की. जिसमे इनके टीम को 3 मैच में जीत और 3 मैच में हार मिली.

आईपीएल में एक कप्तान के रूप में इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड बेहतर नहीं साबित हुआ. बल्लेबाजी में भी यह खिलाड़ी आईपीएल में कोई ख़ास कारनामा नहीं कर पाया था.

4. सौरव गांगुली

भारत के सबसे बेहतरीन कप्तान की अगर बात करें. तो पहला नाम आपके जहन में गांगुली का ही आता है. इस खिलाड़ी ने भारतीय टीम को विदेशी पिचों पर जीतना सिखाया. लेकिन आईपीएल में इस खिलाड़ी का रिकॉर्ड बहुत ही निराश करने वाला रहा है.

उन्होंने आईपीएल में 42 मैच में कप्तानी की है. जिसमे 17 मैचों में जीत और 25 मैचों में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

5.स्टीव स्मिथ 

ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व कप्तान पर बॉल टेम्परिंग की वजह से एक साल का बैन लगा हुआ है. ऑस्ट्रेलिया के लिए इन्होंने अपनी कप्तानी में कई बड़ी ट्राफी दिलाई है. लेकिन आईपीएल में कप्तान के रूप में इस खिलाड़ी ने अपनी टीम को एक भी आईपीएल ट्राफी में जीत नहीं दिला पाएं है.

अगर आईपीएल में इस स्मिथ की कप्तानी की बात करें तो इन्होने 24 मैच में कप्तानी की है. जिसमे 16 में जीत और आठ में हार मिली है. लेकिन अपने टीम को कभी भी आईपीएल का खिताब नहीं दिला पाएं हैं.

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईपीएल 2019: विश्व क्रिकेट के ये पांच दिग्गज कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के हैं बॉस, आईपीएल में रहें फ्लॉप, लिस्ट में 2 भारतीय appeared first on Sportzwiki.