Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

आईसीसी विश्व कप 2019: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, कई चौंकाने वाले नाम शामिल

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विश्व कप के लिए भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन चुनी है। विश्व कप की शुरुआत 30 मई से हो रही है। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट को जीतने की प्रबल दावेदार है। टीम ने हाल ही के वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को हराया था। भारत के साथ ही इंग्लैंड की टीम में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है।

रायडू को जगह नहीं

मोहम्मद अजहरुद्दीन ने अपनी टीम में नंबर चार पर अंबाती रायडू को जगह नहीं दी है। हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में रायडू की जगह अजहरुद्दीन प्लेयिंग इलेवन में ऋषभ पन्त को खेलते देखना चाहते हैं।

रायडू ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छी बल्लेबाजी की थी। अंतिम वनडे में उन्होंने मुश्किल परिस्थति में 90 रन बनाये थे। इसके बावजूद मोहम्मद अजहरुद्दीन उन्हें विश्व कप में प्लेयिंग इलेवन में मौका नहीं देना चाहते।

गेंदबाजी में भी अलग सोच

भारतीय टीम की गेंदबाज में भी मोहम्मद अजहरुद्दीन की अलग सोच है। यह तीनों तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी को प्लेयिंग इलेवन में शामिल करना चाहते हैं।

शमी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था। इसी प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला था। इसी वजह से अजहर उन्हें टीम में जगह देना चाहते हैं।

स्पिनर को बैठना पड़ेगा बाहर

भारतीय टीम में अगर तीन तेज गेंदबाजों को जगह मिलती है तो कुलदीप यादव या युजवेंद्र चहल में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। दोनों गेंदबाज मैच विनर हैं ऐसे में एक को भी बाहर रखने से भारत को बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए जूझना पड़ सकता है।

इस प्रकार है मोहम्मद अजहरुद्दीन की प्लेयिंग इलेवन:

शिखर धवन, रोहित शर्मा, विराट कोहली (कप्तान), ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव / युजवेंद्र चहल

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post आईसीसी विश्व कप 2019: मोहम्मद अजहरुद्दीन ने चुनी भारत की प्लेइंग इलेवन, कई चौंकाने वाले नाम शामिल appeared first on Sportzwiki.