ऑस्ट्रेलिया की टीम की हालत उस समय से खराब हुई है. जब से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर को टीम से बॉल टेम्परिंग की वजह से निकाला गया है. अभी कुछ दिन पहले भारत ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर गई थी. जहाँ भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट सीरीज अपने नाम करी.
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया टीम के साथ रिकी पोंटिंग को असिस्टेंट कोच के रूप में टीम के साथ जोड़ा गया है. अब ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज शेन वार्न का मानना है कि रिकी पोंटिंग को आईपीएल 2019 का हिस्सा नहीं होना चाहिए. उन्होंने ऐसा क्यों कहा आइए हम आपको बताते हैं.
रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं

एकतरफ शेन वार्न राजस्थान रॉयल्स की टीम से जुड़े हुए हैं,लेकिन इस खिलाड़ी के ऊपर टीम की कोई जिम्मेदारी नहीं है. जबकि रिकी पोंटिंग दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच के साथ- साथ अब ऑस्ट्रेलिया के साथ भी जुड़ गए हैं. विश्व कप 2019 शुरू होने में अब करीब साढ़े तीन महीने का वक्त बचा हुआ है.
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पोंटिंग को नई जिम्मेदारी दी है

बॉल टैंपरिंग विवाद के बाद से ही लगातार बुरे दौर से गुजर रही ऑस्ट्रेलिया की टीम को विश्व कप के लिए तैयार करने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पोंटिंग को नई जिम्मेदारी दी है.
रवि शास्त्री का उदाहरण देकर वार्न ने कही ये बड़ी बात
मुंबई मिरर से बातचीत करते हुए शेन वार्न ने रवि शास्त्री का साल 2015 का उदाहरण देते हुए कहा कि
“2008 से 2015 तक शास्त्री आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के सदस्य थे.भारतीय टीम का डायरेक्टर बनाए जाने के बाद उन्हें गवर्निंग काउंसिल का पद गंवाना पड़ा था.”

“हितों के टकराव के कारण ये निर्णय लिया गया था. अगर बीसीसीआई के अनुसार रवि शास्त्री आईपीएल का हिस्सा नहीं हो सकते थे, तो फिर इस हिसाब से रिकी पोंटिंग इसका हिस्सा क्यों हैं.“
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post शेन वार्न ने कहा, इस वजह से रिकी पोंटिंग को नहीं होना चाहिए आईपीएल 2019 में दिल्ली कैपिटल्स का मुख्य कोच appeared first on Sportzwiki.