केदार जाधव भारतीय टीम के लिए अपनी गेंदबाजी में भी शानदार योगदान देते हैं. जाधव ने अभी तक अपने खेले 54 वनडे मैच की 31 पारियों में 31.56 की औसत से 25 विकेट हासिल किये है. इस बीच उनका इकॉनामी रेट 4.96 का रहा है. न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की है. न्यूजीलैंड सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने उनकी जमकर तारीफ की है.
मैं जाधव को एक नियमित स्पिनर के तौर पर देखता हूँ

रोहित शर्मा ने अपने बयान में कहा,
“मैं जाधव को एक नियमित स्पिनर के तौर पर देखता हूँ, क्योंकि हर मैच में वह 6-7 ओवर फेंकता है और टीम के लिए महत्वपूर्ण विकेट भी निकालता है. कई बार हमने देखा है, कि वह आते ही विपक्षी टीम की साझेदारियों को तोड़ देता है. वो हमारी टीम को बैलेंस देता है. पांचवे वनडे में भी उसने हमें केन विलयमसन का महत्वपूर्ण विकेट दिलाया. अगर हम चार तेज गेंदबाज के साथ खेलते है और एक स्पिनर खिलाते है, तो केदार जाधव हमारे लिए दूसरे लीड स्पिनर होंगे.”
केदार की वजह से पांचवे वनडे में सिर्फ एक प्रमुख स्पिनर को दी जगह

रोहित शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा,
“यदि सीरीज 2-2 से बराबर होती, तो हम दो स्पिनरों के साथ खेलते, जब हमने सीरीज जीत ली थी, तो इसके बाद हमने सोचा कि चौथे मैच से हम कुछ प्रयोग करेंगे.
विश्व कप में आप 9 मैच खेलने जा रहे हैं. सेमीफ़ाइनल और फ़ाइनल को मिलाकर कुल 11 गेम हैं. किसी को भी कुछ भी हो सकता है. कोई चोटिल हो सकता हैं और किसी का फॉर्म खराब हो सकता है.
हम उन चीज़ों को ध्यान में रखते हुए ही टीम के संयोजन को आज़माना चाहते थे, इसलिए हमने अंतिम मैच में सिर्फ एक प्रमुख स्पिनर रखा था और बाकि तेज गेंदबाज. हम जानते थे, कि दूसरे स्पिनर के तौर पर हमारे पास केदार जाधव है.”
पहले बल्लेबाजी का बताया कारण

रोहित शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा,
“टॉस के वक्त मुझे पता था, कि विकेट पर थोड़ा नमी होगी और शुरूआती 8-10 ओवरों में बल्लेबाजी करना चुनौती होगी, लेकिन मैं अपनी टीम को विश्व कप की चुनौती के लिए तैयार करना चाहता था, क्योंकि वहां भी इस तरह की नमी वाली पिचें मिल सकती है.
शायद सीरीज हम नहीं जीते होते, तो मैं पहले बल्लेबाजी नहीं चुनता, लेकिन हमने सीरीज जीती हुई थी, इसलिए मैंने पहले बल्लेबाजी का निर्णय किया और विकेट की चुनौती को स्वीकार किया.
हां, हमने चार विकेट जल्दी खो दिए थे, लेकिन बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमारे लिए यह एक सीख है, कि कैसे हमें बल्लेबाजी करनी चाहिए जब गेंद स्विंग हो रही हो.”
रायडू के बांधे तारीफों के पुल

रोहित शर्मा ने आगे अपने बयान में कहा,
“जिस तरह से अम्बाती रायडू और शंकर ने हमें संभाला वह शानदार था. शुरूआत में हमारा रन रेट इतना शानदार नहीं था, लेकिन 30 ओवर बाद वह भी बढ़ गया था. अंत में 252 रन बनाने में कामयाब रहे जो हमारे लिए बड़ा सकरात्मक था.
रायडू को नंबर-4 की पोजीशन दी गई है और वह इस पोजीशन पर अच्छा कर रहा है. उसने इस सीरीज में कुछ मैच फिनिश किये और यही काम आपकों करना भी होता है. मुझे उम्मीद है, कि घर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी अपना यह प्रदर्शन जारी रखेगा.”
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post रोहित शर्मा ने विश्वकप 2019 के लिए इस भारतीय खिलाड़ी को बताया महत्वपूर्ण, कहा इसके बिना जीतना मुश्किल appeared first on Sportzwiki.