Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मोहम्मद कैफ ने दिया उदाहरण इस नियम के तहत पाकिस्तान को विश्वकप 2019 से बाहर कर सकता है आईसीसी

14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ का जवानों पर आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में करीब 45 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद ने ली थी। इसके बाद से भारत में पाकिस्तान को लेकर काफी गुस्सा है। सभी चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान के साथ किसी तरह का रिश्ता नहीं रखे।

विश्व कप में भी नहीं खेले

भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2019 में मुकाबला होना है। यह मैच 16 जून को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेला जाना है। आतंकी हमलों की वजह से भी भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज नहीं होती।

अंतिम बार 2012-13 में भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज खेली गयी थी। अब बीसीसीआई से मांग की जा रही है कि वह विश्व कप में पाकिस्तान के साथ मुकाबले नहीं खेले।

मोहम्मद कैफ ने दिया उदाहरण

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स असिस्टेंट कोच मोहम्मद कैफ ने इसपर बयान दिया है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में हुए नस्लवाद का उदाहरण दिया। अपने ट्विटर पर कैफ ने लिखा

“दक्षिण अफ्रीका को नस्लवाद के कारण आईसीसी द्वारा प्रतिबंधित किया गया था और 1992 में प्रतिबंध हटाया गया था। जहाँ तक मुझे पता है, भारत ने तब दक्षिण अफ्रीका के साथ सभी व्यापार संबंधों को काट दिया था। नस्लवाद, जितना गंभीर मुद्दा है, आतंकवाद उससे भी बड़ा मुद्दा है और इसमें लिप्त राष्ट्र से सबसे गंभीर तरीके से निपटा जाना चाहिए।”

कैफ ने साफ़ की अपनी राय

मोहम्मद कैफ से इस ट्वीट से साफ़ हो रहा है कि वह विश्व कप में पाकिस्तान के साथ खेलने के पक्ष में नहीं हैं। इसके साथ ही वह चाहते हैं कि पाकिस्तान को विश्व कप से बैन भी कर दिया जाये।

इसके लिए बीसीसीआई भी आईसीसी से मांग करने वाली है। इसके लिए सीईओ राहुल जौहरी आईसीसी को पत्र लिखने वाली है। दुबई में 27 फरवरी को आईसीसी की बैठक में भी राहुल जौहरी इस मांग को उठाएंगे।

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post मोहम्मद कैफ ने दिया उदाहरण इस नियम के तहत पाकिस्तान को विश्वकप 2019 से बाहर कर सकता है आईसीसी appeared first on Sportzwiki.