Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सौरव गांगुली ने कहा इस खिलाड़ी ने पक्की कर ली विश्वकप 2019 के लिए अपनी जगह

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों कोई वनडे सीरीज 4-1 से जीत ली थी. भारतीय टीम की इस जीत से भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली काफी खुश है. उन्होंने अपने एक बयान में भारतीय खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है. साथ ही उन्होंने कहा है, कि यह टीम विश्व कप 2019 के लिए एक मजबूत टीम है.

भारतीय टीम हर विभाग में मजबूत 

सौरव गांगुली ने अपने बयान में इंडिया टीवी से बात करते हुए कहा,

“भारत और अन्य टीमों के बीच का अंतर दृढ़ संकल्प है. यदि भारत 253 का पीछा कर रहा होता, तो इस तरह भारत के खिलाड़ी आउट नहीं होते. ऑस्ट्रेलिया में कोहली, रोहित, धोनी और अब न्यूज़ीलैंड में रायडू और चहल ने जो दृढ़ संकल्प दिखाया है, वह दूसरों से अलग है.

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा,

“यह टीम हर विभाग में मजबूत है. जसप्रीत बुमराह नहीं हैं, लेकिन शमी ने अच्छा किया. इस टीम का प्लस पॉइंट कुलदीप और चहल हैं. तेज गेंदबाज शुरूआत में विकेट दिलाते है, तो कुलदीप चहल बीच में विपक्षी टीम के विकेट गिराते हैं. यह एक बहुत मजबूत एकदिवसीय टीम है. पूर्व में भी इसी तरह की टीमों का दबदबा रहा है और यह भारत के लिए अच्छा संकेत है.”

न्यूजीलैंड की जीत विश्व कप में आत्मविश्वास देगी 

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा,

“हम नहीं जानते कि भारत विश्व कप जीतेगा या नहीं, लेकिन भारत का न्यूजीलैंड में प्रदर्शन भारत को जरुर विश्व कप में आत्मविश्वास देगा. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका दोनों वनडे श्रृंखलाओं में भारत ने अपना दबदबा बनाया था. मैं कहूंगा कि शेड्यूलिंग से भारत को मदद मिली है, क्योंकि उन्होंने विदेशी परिस्थितियों में हर गुजरती सीरीज में सुधार किया है”

रायडू की विश्व कप में जगह पक्की 

सौरव गांगुली ने आगे अपने बयान में कहा,

“रायडू ने अच्छा खेला. मुझे लगता है कि वह विश्व कप खेलने जाएंगे और वह इस सीरीज के बाद भारत में खेलेंगे और वह यहां रन बनाएंगे, तो निश्चित ही विश्व कप के लिए उनका चयन होगा.

यह एक व्यवस्थित टीम है और टीम के 14-15 सदस्य लगभग तय है और मुझे उम्मीद है, कि ये सभी खिलाड़ी विश्व कप में फिट होंगे और यह टीम एक मजबूत टीम होगी.”

हार्दिक वनडे प्रारूप का एक शानदार खिलाड़ी 

हार्दिक को लेकर गांगुली ने कहा

, “हार्दिक पंड्या इस प्रारूप का एक शानदार खिलाड़ी है. उनका बल्ले और गेंद के साथ खेल पर प्रभाव बहुत अच्छा है. उनकी बॉडी लैंग्वेज में भी बदलाव है और मैंने पहले भी कहा है कि लोग गलतियां करते है, लेकिन उन्हें अपनी गलतियों को सुधारने का और आगे बढ़ने का मौका मिलना चाहिए.”

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

 

The post सौरव गांगुली ने कहा इस खिलाड़ी ने पक्की कर ली विश्वकप 2019 के लिए अपनी जगह appeared first on Sportzwiki.