Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

युवराज सिंह ने कहा रोहित और विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के बिना भारत का विश्वकप 2019 जीतना नामुमकिन

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी और टीम से बाहर चल रहे दिग्गज बल्लेबाज युवराज सिंह अच्छे दोस्त माने जाते हैं। धोनी और युवी की जोड़ी ने भारत को कई यादगार मैचों में जीत दिलाई है। युवी ने जब ओवर में 6 छक्के लगाये थे, उस समय नॉन स्ट्राइक पर धोनी ही थे वहीं जब धोनी ने विश्व कप के फाइनल में जीत का छक्का लगाया था। उस समय दूसरे छोर पर युवराज थे।

धोनी क्यों महत्वपूर्ण

महेंद्र सिंह धोनी की फॉर्म पर लगातार सवाल खड़े होते रहे हैं। अब वह पहले ही तरह बल्लेबाजी नहीं कर पाए। इसके बावजूद युवी ने उन्हें विश्व कप के लिए महत्वपूर्ण माना है। युवराज सिंह ने एक कार्यक्रम में कहा

“मुझे लगता है कि माही का क्रिकेटिंग सेंस शानदार है। एक विकेटकीपर के तौर पर आप खेल पर निगाह रखने के लिए बेहतरीन जगह पर खड़े होते हैं और उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में यह काम शानदार तरीके से किया है। वह शानदार कप्तान रहे हैं। वह युवा खिलाड़ियों और विराट (कोहली) का हमेशा मार्गदर्शन करते रहते हैं। इसलिए मुझे लगता है कि फैसले लेने के मामले में उनकी मौजूदगी काफी अहम है।”

कहाँ बल्लेबाजी करें धोनी

बल्लेबाजी क्रम में महेंद्र सिंह धोनी के क्रम को लेकर भी बयान बाजी हो रही है। उपकप्तान रोहित शर्मा उन्हें नंबर चार पर खेलते देखना चाहते हैं। इस पर अपनी राय रहते हुए युवराज सिंह ने कहा

“इस बारे में आपको धोनी से पूछना चाहिए कि उन्हें किस नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए।”

आईपीएल पर भी बोले युवराज सिंह

आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने युवराज सिंह को एक करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया है। इससे पहले वह किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे। आईपीएल में मुंबई के लिए खेलने के बारे में उन्होंने कहा

“मुझे लगता है कि अगर मैं मध्यक्रम में योगदान दे सकता हूं तो इससे उससे (रोहित) पर से कुछ दबाव कम हो जाएगा और वह पारी का आगाज करते हुए अपना स्वभाविक खेल खेल सकते हैं।”

 

अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।

The post युवराज सिंह ने कहा रोहित और विराट नहीं बल्कि इस भारतीय खिलाड़ी के बिना भारत का विश्वकप 2019 जीतना नामुमकिन appeared first on Sportzwiki.