23 मार्च से आईपीएल 2019 शुरू होने वाला है. आईपीएल सिर्फ भारतीय युवा खिलाड़ियों के लिए ही ख़ास नहीं रहता है, बल्कि आईपीएल विदेशी युवा खिलाड़ियों के लिए भी खुद को साबित करने का एक शानदार मंच है.
आज हम आपकों अपने इस ख़ास लेख में उन चार विदेशी खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनके लिए आईपीएल का यह पहला साल होगा और वह अपने इस पहले ही साल में धूम मचा सकते हैं और विश्व क्रिकेट में अपने नाम का डंका बजा सकते हैं.
सैम कुरेन

सैम कुरेन को किंग्स इलेवन पंजाब की टीम ने 7.20 करोड़ की मोटी रकम में खरीदा हुआ है. यह उनका डेब्यू आईपीएल होगा. सैम कुरेन लगातार घरेलू क्रिकेट व इंग्लैंड के लिए अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं.
वह एक प्रतिभाशाली ऑलराउंडर खिलाड़ी है. जो अपनी स्विंग गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान भी कर सकते हैं. वहीं बल्लेबाजी में बड़े-बड़े शॉट्स लगा सकते हैं.
शिमरोन हेटमेयर

युवा खिलाड़ी शिमरोन हेटमेयर मात्र 22 साल की उम्र में ही 3 शतक व 2 अर्धशतक वेस्टइंडीज के लिए लगा चुके हैं. वह एक विस्फोटक मध्यक्रम के खिलाड़ी है. भारत में आकर भी वह अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी का नमूना पेश कर चुके हैं.
आरसीबी ने शिमरोन हेटमेयर को 5 करोड़ की कीमत में ख़रीदा है. वह भी अपने इस डेब्यू आईपीएल में आरसीबी को अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से चैंपियन बना सकते हैं.
जॉनी बैरेस्टों

जॉनी बैरेस्टों विश्व क्रिकेट का एक बहुत बड़ा नाम है. वह पिछले दो साल से अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में है. वह ओपनिंग करने के साथ-साथ विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी संभाल सकते हैं.
जॉनी बैरेस्टों को सनराइजर्स हैदराबाद ने 2.20 करोड़ की कीमत में ख़रीदा है, निश्चित रूप से वह अपने पहले ही आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर सकते हैं और अपने पहले ही आईपीएल में धमाल मचा सकते हैं.
जेसन बेहरनडॉर्फ

जेसन बेहरनडॉर्फ ऑस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज है. उन्हें मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2018 की मेघा नीलामी में 1.5 करोड़ की कीमत में ख़रीदा था.
वह आईपीएल 2018 अपनी चोट के चलते नहीं खेल पाए थे, लेकिन आईपीएल 2019 में वह अपनी गेंदबाजी से कहर बरपाना चाहेंगे और मुंबई इंडियंस को एक बार फिर ख़िताब दिलाना चाहेंगे.
अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.
The post आईपीएल 2019 में अपना डेब्यू करेंगे यह चार विदेशी खिलाड़ी, मचा सकते हैं पहले ही सीजन में धूम appeared first on Sportzwiki.