खेल डेस्क। इस साल इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण शुरू होने में अभी लगभग एक माह का समय बचा हुआ है। इससे पहले भारत के युवा बल्लेबाज सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में अपने बल्ले का दम दिखा रहे हैं।झारखंड के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन तो इसमें धमाकेदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार दो शतक लगाकर उनमुक्त चंद के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
टी-20 क्रिकेट में ऐसा रिकॉर्ड बनाने वाले दुनिया के एकमात्र गेंदबाज बने राशिद खान
रविवार को कप्तान ईशान किशन ने आंध्र प्रदेश में मणिपुर के खिलाफ खेले गए सैयद मुश्ताक अली टी-20 मैच में केवल 62 गेंदों में 113 रनों की नाबाद विस्फोटक पारी खेली। इस शतकीय पारी में ईशान किशन ने 5 छक्के और 12 चौके लगाए। ईशान किशन की इस पारी की सहायता से झारखंड ने निर्धारित 20 ओवरों में एक विकेट पर 219 रन बनाए।
पहला टी-20: रिचर्डसन और कमिन्स ने अन्तिम ओवर में छीनी भारत से जीत
इसके जवाब में मणिपुर की टीम निर्धारत ओवरों में नौ विकेट पर केवल 98 रन ही बना सकी। इस टूर्नामेंट में ईशान किशन का यह लगातार दूसरा शतक है। उन्होंने पिछले मैच में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ 55 गेंदों में 100 रन की नाबाद शतकीय पारी खेली थी। इसके साथ ही ईशान किशन कीपर कप्तान के तौर पर टी-20 क्रिकेट में शतक जडऩे वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की थी।
टी-20 क्रिकेट में लगातार दो शतक लगाने की उपलब्धि उनसे पहले दिल्ली के युवा बल्लेबाज उनमुक्त चंद ने हासिल की थी। उन्होंने 2013 में सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट में दो लगातार दो शतक जड़े थे।