भारतीय क्रिकेट टीम का एक लंबा ऑस्ट्रेलियाई महाद्वीप का दौरा आखिरकार अब खत्म हो चुका है और टीम स्वदेश लौट आयी है। भारतीय टीम अब लंबे समय के बाहर के दौरे के बाद अब अपने घर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो-दो हाथ करेगी।
भारतीय टीम के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरा रहा बहुत बेहतरीन
भारतीय क्रिकेट टीम अपनी मेजबानी में 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरुआत करेगी। जिसके बाद दोनों ही टीमों के बीच 5 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी।

पिछले कुछ समय से भारतीय टीम की स्थिति को देखते हुए तो ऑस्ट्रेलिया के लिए डगर बड़ी कठिन होगी तो वहीं भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के दौरे पर उनके घर में ही उन्हें हराने में सफलता हासिल की।
हरभजन सिंह के अनुसार भारत के पूरे गेंदबाज नहीं रहे थे मौजूद
भारत के दिग्गज स्पिन गेंदबाज रहे हरभजन सिंह ने आजतक के साथ बात करते हुए कहा कि “ये बात को निश्चित है कि जसप्रीत बुमराह नहीं खेल रहे हैं और कुलदीप यादव और युजवेन्द्र चहल भी एक साथ नहीं खेल रहे हैं।”

“यही कारण है कि भारत ने दो टी20 में 200 से ज्यादा रन दिए। अगर ये तीनों एक साथ खेलने हैं और साथ ही भुवनेश्वर कुमार तो मुझे नहीं लगता कि कोई 200 से ज्यादा रन बनाएगा।”
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड दौरे से टीम को मिला होगा आत्मविश्वास
हरभजन सिंह ने आगे कहा कि “ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज में आत्मविश्वास सबसे प्लस पॉइंट रहा। जब आप बाहर जाते हैं और बड़ी टीमों के खिलाफ इस तरह की जीत मिले तो टीम का मोराल बहुत ऊंचा हो जाता है। सभी खिलाड़ियों ने अच्छा किया यहां तक भी किसी ने भी नहीं सोचा होगा।”

“ये भारत के लिए एक बेहतरीन दौरा रहा है। इससे टीम को काफी आत्मविश्वास मिला। आने वाले समय में उन्हें ये दौरा बहुत मदद करेगा।”
आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।
The post हरभजन सिंह ने खोज निकाली वह वजह जिसके चलते न्यूजीलैंड में ट्वेंटी-20 सीरीज हारा भारत appeared first on Sportzwiki.