Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

केएल राहुल की बल्लेबाजी पहले टी-20 का सकरात्मक पहलू : आशीष नेहरा

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए पहले टी-20 मैच में शिखर धवन को आराम देकर केएल राहुल को मौका दिया गया था. केएल राहुल ने भी इस मौके का फायदा उठाकर 36 गेंदों पर 50 रन की एक शानदार पारी खेली थी और अपनी फॉर्म को वापस हासिल किया था. केएल राहुल ने अपनी इस शानदार पारी के दौरान 1 छक्का व 6 चौके लगाये थे.

नेहरा ने बताया केएल राहुल की पारी को भारत के लिए सकरात्मक पहलू 

भारतीय टीम के चयनकर्ता विश्व कप 2019 में केएल राहुल को तीसरे ओपनर के रूप में देख रहे हैं. ऐसे में केएल राहुल को विश्व कप से पहले खुद को साबित करने के मौके मिल रहे हैं. रविवार को उन्होंने मौके को भुनाया भी और शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया.

उनकी इस शानदार पारी को भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने पहले टी-20 मैच का सबसे सकरात्मक पहलू बताया है. बता दें, कि राहुल पिछले 7-8 महीनों से खराब फॉर्म में चल रहे थे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी-20 में अर्धशतक लगा उन्होंने फॉर्म में वापस आने के संकेत दिए है.

राहुल ने मौके का फायदा उठाया 

आशीष नेहरा ने क्रिकेटनेक्स्ट के साथ बातचीत करते हुए कहा, “विराट कोहली और रवि शास्त्री ने शिखर धवन को आराम देकर केएल राहुल को मौका दिया और उन्होंने भी इस मौके का फायदा उठाकर एक शानदार अच्छा अर्धशतक लगाया.

निश्चित रूप से, केएल राहुल स्टार्ट मिलने के बाद आउट होने से निराश होंगे, क्योंकि उनके पास भारत को 150 रन के पार लेकर जाने का मौका था.”

राहुल की बल्लेबाजी भारत के लिए सकरात्मक पहलू

आशीष नेहरा ने आगे अपने बयान में कहा, “हालाँकि, हाल के महीनों में जिस तरह का उनका फॉर्म रहा था. इस पारी के बाद उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा. मेरे लिए यह खेल का सबसे सकरात्मक पहलू था, कि केएल राहुल ने रन बनाये. 

क्योंकि यह एक मुश्किल पिच था. इस पिच पर बल्लेबाजों को मुश्किल का सामना करना पड़ रहा था. ऐसे में केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और टीम को एक अच्छा स्कोर दिया.”

 

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post केएल राहुल की बल्लेबाजी पहले टी-20 का सकरात्मक पहलू : आशीष नेहरा appeared first on Sportzwiki.