Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट के कयास, धोनी ने खेला आखिरी टी20 मैच!

 
नई दिल्ली 

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को खेला गया टी20 मैच वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया का आखिरी टी20 इंटरनैशनल मैच था। कयास लग रहे हैं कि इंग्लैंड में होने वाला 50 ओवर के वर्ल्ड कप के खत्म होते ही भारतीय विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं। 
 
ऐसे में अब भारतीय टीम अगला टी20 इंटरनैशनल मैच वर्ल्ड कप खत्म होने के बाद ही खेलेगी इसलिए यह संभव है कि बेंगलुरू में खेला गया टी20 इंटरनैशनल मैच धोनी के करियर का आखिरी टी20 इंटरनैशनल मुकाबला था। 2006 से टी20 इंटरनैशनल मैचों में खेल रहे 37 बरस के धोनी ने 97 मैचों में 1577 रन बनाए हैं। उनकी कप्तानी में ही भारत ने 2007 में पहला वर्ल्ड टी20 टूर्नमेंट जीता था। टी20 लीग आईपीएल में भी इस विकेटकीपर ने जलवा बिखेरा और चेन्नै सुपर किंग्स को तीन बार चैंपियन बनाया। 
 
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुई दो मैचों की टी20 सीरीज में भी धोनी का प्रदर्शन ठीक रहा। पहले मैच में उन्होंने नाबाद 29 रन बनाए थे। वहीं दूसरे टी20 मुकाबले में माही ने 22 गेंदों पर 40 रन बनाए। इस पारी में 3 छक्के और 3 ही चौके शामिल थे।