इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने रविवार को विशाखापट्नम में खेले गए दो टी20 मैचों के पहले मैच में शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। लेकिन बुमराह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। लेकिन बुमराह पहले टी20 मैच में तीन विकेट लेकर रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए।
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने कंगारू टीम के खिलाफ तीन विकेट चटका कर टी20 का बड़ा रिकॉर्ड बनाने में सफल हुए। आपको बता दें कि डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराहने टी20 में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए है। बुमराह ने ये उपलब्धि 41वें टी20 मैच में हासिल की। बुमराह से पहले ये रिकॉर्ड आर. अश्विन के नाम दर्ज था। अश्विन ने 42 टी-20 खेलकर अपने 50 विकेट पूरे किए थे। इसके साथ ही बुमराह के टी20 इंटरनेशनल में 51 विकेट हो गए हैं।
आपको बता दें कि टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और हरफनमौला खिलाड़ी शाहिद अफरीदी के नाम दर्ज है। शाहिद अफरीदी ने टी20 करियर में 98 विकेट लिए हैं। इसी के साथ आपको बता दें कि रविवार को खेले गए टी20 के पहले मैच में भारत ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 126 रन बनाए। जवाब में उतरी कंगारू टीम ग्लेन मैक्सवेल की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की अजेय बढ़त बना ली है।