Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 इतिहास की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद, रोहित शर्मा ने किया बड़ा खुलासा... 

इंटरनेट डेस्क। वेलिंग्टन में खेले गए तीन टी20 मैचों की सीरीज के पहले मैच में भारतीय टीम को टी20 इतिहास में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय टीम को रनों के लिहाज से टी20 में सबसे बड़ी 80 रनों की हार झेलनी पड़ी है। आपको बता दें कि कीवी ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 215 रनों का पहला टी20 का सर्वोच्च स्कोर खड़ा किया। जवाब में उतरी रोहित एंड कंपनी ने 20 ओवर में 139 रन बनाए और पहले टी20 मैच में 80 रनों की हार झेलनी पड़ी।

टी20 की सबसे बड़ी हार झेलने के बाद टीम कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने बताया कि हमने मैच के तीनों विभागों में बहुत निराशाजनक प्रदर्शन किया। शर्मा ने बताया कि हम जानते थे कि ये छोटा मैदान है और यहां पर 220 रनों का लक्ष्य भी बहुत मुश्किल होगा। साथ हमारे बल्लेबाजों में कोई बड़ी साझेदारी नहीं हो सकी। अगर कोई भी एक बड़ी साझेदारी हो जाती तो इस मैच का परिणाम कुछ और ही होता।

साथ ही आपको बता दें कि भारतीय टीम को 2010 में कंगारू टीम ने 49 रनों से हराया था। जो उनकी बड़ी हार थी। लेकिन अब आज की 80 रनों की हार अब तक की रनों के लिहाजा से सबसे बड़ी हार हो गई है। इसी के साथ आपको बता दें कि भारतीय टीम न्यूजीलैंड से अब तक 7 बार टी20 मैच हार चुका है। वेलिंग्टन में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा 39 रन बनाए थे। इससे पहले कीवी टीम के लिए टीम सीफर्ट ने 43 गेंदों में सात चौके और छह छक्कों की मदद से 84 रन की तूफानी पारी खेली।