भारतीय टेस्ट टीम के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2019 के अपने पहले मैच में शानदार शतक बनाया। यह पहला मौका है जब टेस्ट क्रिकेट के बल्लेबाज पुजारा ने टी-20 क्रिकेट में शतक बनाया है। उन्होंने इंदौर में सौराष्ट्र के लिए खेलते हुए रेलवे के खिलाफ 61 गेंद में 100 रनों की पारी खेली।
विशेष श्रेणी में शामिल हुए पुजारा

टी-20 क्रिकेट में शतक बनाते ही चेतेश्वर पुजारा विश्व श्रेणी के बल्लेबाजों में शामिल हो गये हैं। पुजारा अब उन बल्लेबाजों की श्रेणी में आ गये हैं जिसने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा, लिस्ट ए क्रिकेट में 150 और टी-20 क्रिकेट में शतक बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गये हैं।
प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने तीन तिहरे शतक बनाये हैं। लिस्ट ए मैच में उनका सबसे बड़ा स्कोर 158 रन है। अब टी-20 क्रिकेट में भी उन्होंने शतक बना दिया है।
सिर्फ चौथे भारतीय बल्लेबाज

चेतेश्वर पुजारा ऐसा करने वाले भारत के सिर्फ चौथे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा और मयंक अग्रवाल यह कारनामा कर चुके है। वीरेंद्र सहवाग ने टेस्ट मैचों में दो तिहरे शतक लगाये हैं।
उनके वनडे मैच में 150 का स्कोर दो बार बनाया है और इसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। टी-20 क्रिकेट में भी सहवाग ने शतक बनाया है। उन्होंने टी-20 क्रिकेट में दो शतक बनाये हैं।
रोहित और मयंक भी कर चुके कारनामा

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा भी यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 309 रनों की पारी खेली थी। वनडे मैचों में उन्होंने तीन दोहरे शतक बनाये हैं वहीं टी-20 उन्होंने 6 शतक बनाये हैं।
युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने प्रथम श्रेणी मैच में उन्होंने 304 रनों की पारी खेली थी वहीं लिस्ट ए क्रिकेट में वह 176 रनों की पारी खेल चुके हैं। मयंक ने टी-20 क्रिकेट में भी शतक बनाया है।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post चेतेश्वर पुजारा ने टी-20 में शतक लगाने के साथ ही रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग की इस मामले में की बराबरी appeared first on Sportzwiki.