Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारत की ओर से दूसरे टी-20 में इन खिलाडिय़ों को मिलेगा मौका, इन्हें बैठना पड़ सकता है बाहर

खेल डेस्क। न्यूजीलैंड के खिलाफ आज ऑकलैंड में खेला जाने वाला तीन मैचों की टी-20 सीरीज का दूसरा मैच रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम के लिए करो या मरो से कम नहीं होगा। इस सीरीज में बने रहने के लिए टीम इंडिया को दूसरा टी-20 मैच हर हाल में जीतना होगा।

भारतीय टीम को वेलिंगटन में खेले गए पहले मैच में 80 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच के लिए भारतीय टीम में कई परिवर्तन देखने को मिल सकता है। इस मैच के लिए तेज गेंदबाज खलील अहमद, ऑलराउंडर विजय शंकर, कृणाल पांड्या, ऋभष पंत और दिनेश कार्तिक में से कुछ खिलाडिय़ों को बाहर बैठना पड़ सकता है।

दूसरे टी-20 में खलील अहमद की जगह सिद्धार्थ कौल या मोहम्मद सिराज को उतारा जा सकता है। वहीं युवा क्रिकेटर शुभमान गिल और चाइनामैन कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।

वेलिंगटन में खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय टीम ने हर विभाग में खराब प्रदर्शन किया था। जहां गेंदों ने ढेरों रन दिए वहीं बल्लेबाजों ने लचर प्रदर्शन किया। वहीं फील्डरों ने भी कई कैच टपकाए। ये मैच रोहित शर्मा के लिए विशेष साबित हो सकता है। इसमें उनके पास तीन रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा।

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, महेन्द्र सिंह धोनी, कृणाल पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, सिद्धार्थ कौल, खलील अहमद, शुभमान गिल, विजय शंकर, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: केन विलियम्सन (कप्तान), डग ब्रासवेल, कोलिन डे ग्रौंडहोम, लॉकी फग्र्युसन, स्काट के, कोलिन मुनरो, डेरिल मिशेल, मिशेल सेंटनर, टिम सेइफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी, रॉस टेलर, ब्लेयर टिकनर, जेम्स नीशाम।