Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंतिम ट्वेंटी-20 मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता

भारतीय टीम के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड की टीम बांग्लादेश की मेजबानी करेगी। बांग्लादेश न्यूजीलैंड के दौरे पर एक फुल सीरीज खेलने के लिए जल्द ही पहुंच रही है। न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज से 13 फरवरी को दौरे का आगाज होगा।

कोलिन मुनरो को बांग्लादेश के खिलाफ पहले दो वनडे से किया बाहर

13 फरवरी से बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड की टीम का ऐलान शनिवार को कर दिया गया है।

न्यूजीलैंड की वनडे टीम में स्टार सलामी बल्लेबाज कोलिन मुनरो को पहले दो मैचों से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। तो वहीं चोट की वजह से भारत के खिलाफ टी20 सीरीज नहीं खेल रहे मार्टिन गुप्टिल की वापसी हुई है।

तीसरे मैच में कोलिन मुनरो केन विलियम्सन की जगह करेंगे वापसी

न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने 14 सदस्यीय वनडे टीम का ऐलान किया है जिसमें उन्होंने पहले दो मैचों के लिए कोलिन मुनरो को बाहर किया है तो वहीं उन्हें तीसरे वनडे मैच में कप्तान केन विलियम्सन के स्थान पर शामिल किया है।

केन विलियम्सन आखिरी वनडे में आराम करेंगे। केन विलियम्सन की गैरमौजूदगी में तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड टीम की कमान टॉम लाथम संभालेंगे। तो वहीं इस टीम में मिचेल सेंटनर और टॉड एस्टल को स्पिनर के तौर पर शामिल किया है तो ईश सोढ़ी को शामिल नहीं किया है।

मार्टिन गुप्टिल की वापसी से चयनकर्ता ने जतायी खुशी

न्यूजीलैंड के चयनकर्ता लार्सन ने कहा कि “हम इस सीरीज में मार्टिन को वापस लाने पर खुश हैं। वो एक विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं और वो हमारे वनडे टीम का अभिन्न अंग हैं। मैट हेनरी ने भारत के खिलाफ हैमिल्टन में अच्छा काम किया था और वो इस सीरीज में फिर से वापसी करेंगे।”

Wellington T20: New Zealand beat India by 80 runs

लार्सन ने आगे कहा कि “हम पिछले एक साल से घुटने की गंभीर चोट की सर्जरी कराने के बाद मिचेल(सेंटनर) की वापसी से भी खुश हैं और बाकी सीजन के माध्यम से उनकी निगरानी जारी रखेंगे। टॉड का एक घुटना चोटिव हो गया था और वो भी वापसी कर रहे हैं भारत के खिलाफ उन्हें मौका मिला था हम इस सीरीज में भी उन्हें देखने को इच्छुक हैं।”

न्यूजीलैंड की टीम-

केन विलियम्सन(कप्तान- पहले दो वनडे), मार्टिन गुप्टिल, कोलिन मुनरो(तीसरा वनडे), रॉस टेलर, मिचेल सेंटनर, टॉड एस्टल, हैनरी निकोल्स, टॉम लाथम, कोलिन डी ग्रैंडहोम, मैट हैनरी, जेम्स नीशेम, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्गुसन

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अंतिम ट्वेंटी-20 मैच से पहले न्यूजीलैंड टीम को लगा बड़ा झटका, टीम ने इस दिग्गज खिलाड़ी को दिखाया बाहर का रास्ता appeared first on Sportzwiki.