Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पहला टी-20 कल, कंगारुओं को पस्त करने उतरेगा भारत

विशाखापत्तनम
भारतीय टीम रविवार को पहले टी-20 मैच से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज की शुरुआत करेगी जिसके जरिए वह इंग्लैंड जाने वाली वर्ल्ड कप टीम के लिए बचे अंतिम कुछ उपलब्ध स्थानों पर मुहर लगाना चाहेगी. पिछले कुछ समय से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सात मैचों की सीरीज में दो टी-20 अंतरराष्ट्रीय और पांच वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच शामिल हैं और 30 मई से इंग्लैंड एवं वेल्स में शुरू होने वाले वर्ल्ड कप से पहले यह भारत की अंतिम अंतरराष्ट्रीय सीरीज होगी.

टीम में ज्यादातर खिलाड़ियों के स्थान सुनिश्चित हैं, केवल दो स्थान ही ऐसे हैं जिसके लिए विराट कोहली और रवि शास्त्री इन दो टी-20 मैच से विश्व कप टीम के दावेदारों के प्रदर्शन को देखना चाहेंगे. कप्तान कोहली तीन हफ्ते के ब्रेक के बाद लौटे हैं, वह ऋषभ पंत और विजय शंकर जैसे खिलाड़ियों पर कड़ी निगाहें लगाए होंगे जो इस सूची में जगह बनाने के प्रबल दावेदारों में शामिल हैं.

विश्व कप की दौड़ में दिनेश कार्तिक को वनडे टीम से बाहर करने के बाद पंत को खुद का दावा मजबूत करने के लिए कुछ और मौके मिलेंगे. विजय शंकर के लिए भी यह खुद का दावा मजबूत करने का अच्छा मौका होगा जो पीठ की चोट के कारण बाहर हुए हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में टीम में हैं. शंकर दिखा चुके हें कि वह बल्ले से आक्रामक प्रदर्शन कर सकते हैं. लेकिन, सवाल उनकी गेंदबाजी का होगा कि यह कितनी प्रभावशाली हो सकती है.

वहीं दिनेश कार्तिक भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए बेताब होंगे. खुद को साबित करने के लिए उनके पास सिर्फ ये दो टी-20 मैच ही होंगे, क्योंकि उन्हें पहली ही वनडे टीम से बाहर कर दिया गया है. तमिलनाडु के इस अनुभवी खिलाड़ी को सभी की आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था, क्योंकि न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के निर्णायक टी-20 मैच में उन्होंने एक रन लेने से इनकार कर दिया था जब दूसरे छोर पर क्रृणाल पंड्या थे. भारत के नंबर एक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से गेंदबाजी विभाग में मजबूती आएगी जो न्यूजीलैंड के खिलाफ थोड़ा फीका लगा था.