Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अब इन्हें मिली भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी

खेल डेस्क। अगले महीने इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की शृंखला के शुरू होने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर टखने की चोट के कारण इस शृंखला के लिए टीम से बाहर हो गई हैं। अब तीन मैचों की इस शृंखला के लिए टीम इंडिया की कमान स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना को सौंपी गई है।

धोनी-रैना के बाद अब ये खिलाड़ी होगा इस स्पेशल क्लब में शामिल

बीसीसीआई ने एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी है। बीसीसीसीई के अनुसार नियमित कप्तान हरमनप्रीत अभी टखने की चोट से ठीक नहीं हो पाई है। इसी कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन टी-20 मैचों की शृंखला में भी नहीं खेल पाएगी। इससे पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। उनकी गैर मौजूदगी में मिताली राज की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने शुरुआती दो मैच जीत लिए हैं।

दूसरे टी-20 में रोहित और धोनी बना सकते हैं ये बड़े रिकॉर्ड

बीसीसीआई की चयन समिति द्वारा मंधाना की कप्तानी में 15 सदस्यीय जो टीम घोषित की गई है इसमें मिताली राज को भी जगह दी गई है। वहीं इस टीम में वेदा कृष्णमृर्ति और प्रिया पूनिया की भी वापसी हुई है।तीन मैचों की टी-20 शृंखला का पहला मैच चार, दूसरा सात और तीसरा नौ मार्च को गुवाहटी में खेला जाएगा।

भारतीय महिला टी20 टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल जांजाद, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल।