Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अगर भारतीय टीम को जीतनी है टी-20 सीरीज, हर हाल में इस खिलाड़ी को देना होगा तीसरे मैच में मौका

भारतीय टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे के अंतिम पड़ाव पर है. अब भारतीय टीम को आखिरी टी-20 मैच ही खेलना है. सीरीज में भारतीय टीम 1-1 की बराबरी है. अब भारतीय टीम को करो या मरो का मुकाबला खेलना है.पहले टी-20 में भारतीय टीम को करारी हार मिली थी. लेकिन दूसरे मैच में भारतीय टीम ने शानदार वापसी करी थी.

दूसरे मैच में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. लेकिन पहले मैच में भारतीय टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई हुई थी. उसके बाद कुलदीप यादव को टीम में लाने की मांग हो रही थी. लेकिन रोहित शर्मा ने पहले टी-20 की ही टीम दूसरे मैच में उतारी. अब भारतीय टीम को निर्णायक मुकाबला खेलना है.

क्यों मिले भारतीय टीम में इस खिलाड़ी को जगह!

अगर टीम इंडिया को इस मैच में जीतना है तो कुलदीप यादव को हर हाल में टीम में मौका देना होगा. इसके पीछे क्या कारण है. हम आपको बताते हैं. भारतीय टीम का यह गेंदबाज जब भी खेलता है. शानदार प्रदर्शन करता है. चाहे वो टेस्ट मैच हो वनडे हो या टी-20 इस खिलाड़ी ने हर अपने मिले मौके को कभी गलत नहीं साबित किया है.

हालिया प्रदर्शन रहा है शानदार 

भारतीय टीम के इस लेग ब्रेक जादूगर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सीरीज से टीम के लिए लगातार विकेट लेते आए हैं. ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में भारतीय टीम ने जो वनडे सीरीज जीती. उसमे इस खिलाड़ी का योगदान शानदार था. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में इस खिलाड़ी को ज्यादा मौके नहीं मिले थे.

चहल और कुलदीप की जोड़ी है कमाल 

भारतीय टीम में इन दोनों खिलाड़ियों ने पिछले कुछ सालों में भारतीय टीम के जीत में अहम योगदान निभाया है. जब भी किसी मैच में ये दोनों खिलाड़ी खेलते हैं. विपक्षी बल्लेबाज ज्यादा देर टिक नहीं पाते. भारतीय टीम को अब निर्णायक मैच खेलना है. इसमें इस खिलाड़ी को खिलाना जरूरी है.

आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया हो तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक इस खबर को सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें। साथ ही कोई सुझाव देना चाहे तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने हमारा पेज अब तक लाइक नहीं किया हो तो कृपया इसे जल्दी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट आप तक पहुंचा सके।

The post अगर भारतीय टीम को जीतनी है टी-20 सीरीज, हर हाल में इस खिलाड़ी को देना होगा तीसरे मैच में मौका appeared first on Sportzwiki.