Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

न्यूज़ीलैंड में टी-20 सीरीज हारने के बाद भी इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से खुश हैं गांगुली, बताया भविष्य का सुपरस्टार

भारत का ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड का लम्बा दौरा रविवार को समाप्त हो चूका है. भारत ने जहां ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज (2-1) और वनडे सीरीज (2-1) से जीती थी. वहीं टी-20 सीरीज को (1-1) से ड्रा किया था.

न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने वनडे सीरीज को (4-1) के बड़े अंतर से जीता. वहीं टी-20 सीरीज को (2-1) के अंतर से जीता था. भारत को अपने इस लम्बे दौरे से कई सकारात्मक पहलू मिले हैं.

एमएस धोनी की बल्लेबाजी भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक

Laxman's 281 runs innings saved my career: Ganguly

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने इंडिया टीवी के शो ‘क्रिकेट की बात’ में कहा, “भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक एमएस धोनी था, क्योंकि पिछले एक साल से उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं था और उनका खराब प्रदर्शन देख लग नहीं रहा था, कि वह विश्व कप में जाएंगे.

वह तीसरे टी-20 में थोड़ा खराब जरुर हो सकते हैं, लेकिन कुल मिलाकर उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड सीरीज में बहुत शानदार बल्लेबाजी की है और अपने खेल में सुधार किया है. मुझे लगता है, कि धोनी का वापस फॉर्म में आना भारत के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक रहा है.”

विजय शंकर और ऋषभ पंत की बल्लेबाजी भी सकारात्मक चीज 

सौरव गांगुली ने विजय शंकर और ऋषभ पंत की भी प्रशंसा की है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी को भी सकारात्मक बताया है.

गांगुली ने कहा, “विजय शंकर ने अपनी बल्लेबाजी में सुधार किया और ऋषभ पंत ने भी अच्छा खेला, लेकिन मुझे नहीं लगता, कि शंकर विश्व कप में जाएंगे. हालाँकि, मोहम्मद शमी की वनडे में गेंदबाजी सबसे बड़ी सकारात्मक थी.”

24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा 

भारत अब 24 फरवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो मैचों की टी-20 सीरीज और पांच मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. भारतीय टीम की यह विश्व कप 2019 से पहले आखिरी सीरीज होगी. भारतीय टीम इस सीरीज से अपने विश्व कप 2019 की टीम को तैयार करना चाहेगी.

 

अगर आपकों हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें. अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें. साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें. अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपकों जल्दी पहुंचा सकें.

The post न्यूज़ीलैंड में टी-20 सीरीज हारने के बाद भी इस खिलाड़ी के प्रदर्शन से खुश हैं गांगुली, बताया भविष्य का सुपरस्टार appeared first on Sportzwiki.