भारत को न्यूजीलैंड के हाथों टी-20 सीरीज में 2-1 से हार मिली है। पहले मैच में हार के बाद भारत ने दूसरे मैच में अच्छी वापसी करते हुए जीत हासिल की। तीसरा मैच काफी करीबी रहा, लेकिन भारत को इसमें हार मिली। इस सीरीज के बाद आईसीसी ने टी-20 टीम की रैंकिंग घोषित कर दी है। इसमें भारत को नुकसान हुआ है।
भारतीय टीम को नुकसान

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली हार के बाद भारतीय टीम को दो रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ है। अब टीम के 124 रेटिंग पॉइंट हैं और दूसरे स्थान पर बनी हुई है।
दूसरी तरफ न्यूजीलैंड को दो मैच में जीत का फायदा हुआ है। उसे चार रेटिंग पॉइंट का फायदा हुआ है और अब उनके 116 पॉइंट हो गये हैं। इसके बावजूद रैंकिंग में वह अभी भी छठवें स्थान पर है।
दक्षिण अफ्रीका को फायदा

दक्षिण अफ्रीका ने हाल में ही समाप्त टी-20 सीरीज में पाकिस्तान को हराया था। टी-20 वर्ल्ड कप 2016 के बाद यह पहला मौका था जब पाकिस्तान को किसी टी-20 सीरीज में हार मिली हो। दक्षिण अफ्रीका को चार रेटिंग पॉइंट का फायदा हुआ है।
अब दक्षिण अफ्रीका के 118 रेटिंग पॉइंट हो गये हैं और वह इंग्लैंड को ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़कर रैंकिंग में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है। पाकिस्तान को सीरीज हारने की वजह से पाकिस्तान को तीन रेटिंग पॉइंट का नुकसान हुआ है लेकिन वह अभी भी भारत से 11 पॉइंट आगे पहले स्थान है।
यह भी पढ़ें: AUSvsIND : यह तीन खिलाड़ी कर सकते है हार्दिक पांड्या को रिप्लेस, नंबर-3 का दावा सबसे मजबूत
नेपाल को सबसे बड़ा फायदा

नेपाल की टीम को रैंकिंग में सबसे बड़ा फायदा हुआ है। 17 रेटिंग पॉइंट के फायदे के साथ वह 14वें स्थान पर पहुँच गया है वहीं यूएई को सात पॉइंट का नुकसान हुआ है। वह अब 15वें स्थान पर है।
| रैंकिंग | टीम | पॉइंट |
| 1 | पाकिस्तान | 135 (-3) |
| 2 | इंडिया | 124 (-2) |
| 3 | दक्षिण अफ्रीका | 118 (+4) |
| 4 | इंगलैंड | 118 |
| 5 | ऑस्ट्रेलिया | 117 |
| 6 | न्यूजीलैंड | 116 (+4) |
| 7 | वेस्टइंडीज | 101 |
| 8 | अफ़ग़ानिस्तान | 92 |
| 9 | श्रीलंका | 87 |
| 10 | बांग्लादेश | 77 |
| 11 | स्कॉटलैंड | 62 |
| 12 | जिम्बाब्वे | 55 |
| 13 | नीदरलैंड | 50 |
| 14 | नेपाल | 43 (+17) |
| 15 | संयुक्त अरब अमीरात | 43 (-7) |
| 16 | हॉगकॉग | 42 |
| 17 | ओमान | 39 |
| 18 | आयरलैंड | 34 |
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post आईसीसी टी-20 रैंकिंग: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज हार के बाद भारत को रैंकिंग में नुकसान, देखें किस स्थान पर पहुंची इंडिया appeared first on Sportzwiki.