भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 सीरीज की शुरुआत 24 फरवरी से हो रही है। सीरीज का पहला मैच विशाखापत्तनम में खेला जायेगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गयी पिछली दोनों टी-20 सीरीज बराबर रही थी। इस सीरीज को दोनों टीमें अपने नाम करना चाहेगी। भारत को अपनी पिछली टी-20 सीरीज में न्यूजीलैंड के हाथों हार मिली थी। विश्व कप से पहले यह भारत की अंतिम सीरीज है।
ऑस्ट्रेलिया की मदद के लिए पहुंचे हेडन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धुरंधर सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन आज नेट्स पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों की मदद करने पहुँचने। वह कमेन्ट्री करने भारत आये हुए हैं। उन्होंने बल्लेबाजों को स्पिन खेलने के बारे में जानकारी दी।
एशियाई खिलाड़ी नहीं होने के बावजूद मैथ्यू हेडन दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिन खेलने वाले बल्लेबाज माने जाते थे। उन्होंने भारत में आकर टेस्ट मैचों में गेंदबाजों की काफी धुनाई किया करते थे।
आरोन फिंच ने दिया बयान

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने नेट्स पर मैथ्यू हेडन के आने के बारे में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात की। फिंच ने बताया कि कैसे हेडेन ने खिलाड़ियों को भारत की परिस्थिति के बारे में बताया। फिंच ने कहा
“जस्टिन लैंगर के सबसे अच्छे साथी और खेल की एक महान खिलाड़ी के आने से, जिन्हें भारत में इतनी सफलता मिली है। उनके आने से खिलाड़ियों को काफी अच्छी लगा और उनसे अच्छी बात हुई। वह एक महान स्लिप कैचर थे, इसलिए कुछ भी जो लोग सीख सकते हैं। वह विशेष रूप से टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के बारे में बता रहे थे।”
भारतीय गेंदबाजों की ले रही मदद

भारत में स्पिन गेंदबाजी को खेलना सबसे बड़ी चुनौती होती है और इसी वजह से ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भारत के स्पिन गेंदबाजों की मदद ले रहे हैं। टीम केरल के बाएं हाथ के चाइनामैन स्पिनर केके जियास और मुंबई के लेग स्पिनर परदीप साहू की मदद ले रही है। साहू आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के लिए खेल चुके हैं।
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post टी-20 सीरीज के पहले भारतीय स्पिनरों से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की मदद के लिए पहुंचे मैथ्यू हेडन appeared first on Sportzwiki.