Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टी-20 में  रोहत शर्मा ने बना डाला ये विश्व रिकॉर्ड 

खेल डेस्क। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ऑकलैंड में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीन मैचों की टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में एक विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में 35 रन बनाते हुए टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

इस मामले में उन्होंने कीवी टीम के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया है जो इस सीरीज में नहीं ख्ेाल रहे हैं। गुप्टिल ने 76 टी-20 मैचों में 2272 रन बनाए हैं। वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 92 मैचों में 2280 रन चुके हैं। इसके साथ ही रोहित टी-20 में छक्कों का शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मैच में रोहित के पास क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर करने का मौका है।

इस मैच में अगर रोहित चार छक्के और लगा देते हैं तो वह मार्टिन गुप्टिल और वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। रोहित के अभी तक टी-20 में 100 छक्के हो गए हैं। जबकि गुप्टिल और क्रिस गेल ने एक समान 103 छक्के लगाए हैं। इस मैच में वह अभी तक दो छक्कों की सहायता से रन बना चुके हैं।

मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 158 रन बनाए। कीवी टीम की ओर कॉलिन डी ग्रैंडहोम ने 28 गेंदों में शानदार चार छक्कों और एक चौके की मदद से 50 और रॉस टेलर ने 36 गेंदों में सधी हुई पारी खेलते हुए तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 8 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 66 रन बना लिए हैं।