भारतीय टीम के कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी की थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत के लिए 159 रनों का लक्ष्य रखा था। रोहित शर्मा ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दी और भारत ने 7 गेंद बाकि रहते ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।
फिर छिड़ी बहस

रोहित शर्मा या विराट कोहली ने जब कोई भी बेहतर प्रदर्शन करता है तो यह जंग छिड़ जाती है कि दोनों में कौन बेहतर हैं। टेस्ट क्रिकेट में जरुर विराट कोहली से काफी आगे हैं लेकिन वनडे और टी-20 में दोनों टक्कर के बल्लेबाज माने जाते हैं।
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे मैच में 50 रनों की पारी खेलने के साथ ही रोहित टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गये हैं। इसके बाद बहस को फिर से हवा मिल गयी है।
हरभजन सिंह ने दी प्रक्रिया

भारतीय टीम से बाहर चल रहे दिग्गज ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और विराट कोहली को काफी नजदीक से देखा है। दोनों में कौन सा बल्लेबाज टी-20 में बेहतर है, इसके जवाब में स्पोर्ट्स तक से बात करते हुए भज्जी ने कहा
“रोहित शर्मा और विराट कोहली जबरदस्त खिलाड़ी हैं और दोनों मैच विजेता हैं। दोनों ही क्लास खिलाड़ी हैं और उनके रिकॉर्ड खुद के लिए बोलते हैं। रोहित शर्मा बेहद प्रतिभाशाली हैं जबकि विराट कोहली एक मेहनती क्रिकेटर हैं।”
विराट के क्यों शतक नहीं हैं

रोहित शर्मा ने टी-20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके नाम चार शतक दर्ज हैं वहीं विराट ने अभी तक एक भी शतक नहीं बनाया है। इस बारे में भज्जी ने कहा
“रोहित ने T20I में इतने शतक लगाए हैं क्योंकि वह पारी का आगाज करते हैं और उन्हें ज्यादा डिलीवरी खेलने को मिलती है। भारत के शुरुआती विकेट गंवाने के बाद विराट कोहली को कभी-कभी अपनी पारी की शुरुआत धीमी करनी होती है। जब उसे एक सेट प्लेटफ़ॉर्म मिलता है, तो 15-16 ओवर पहले ही खत्म हो गये होते हैं।”
अगर आपको हमारा आर्टिकल पसंद आया, तो प्लीज इसे लाइक करें। अपने दोस्तों तक ये खबर सबसे पहले पहुंचाने के लिए शेयर करें और साथ ही अगर आप कोई सुझाव देना चाहते हैं, तो प्लीज कमेंट करें। अगर आपने अब तक हमारा पेज लाइक नहीं किया हैं, तो कृपया अभी लाइक करें, जिससे लेटेस्ट अपडेट हम आपको जल्दी पहुंचा सकें।
The post विराट कोहली या रोहित शर्मा, कौन है टी-20 का बेहतरीन बल्लेबाजी, हरभजन ने दिया ये जवाब appeared first on Sportzwiki.